BharatKosha
कबीर कृष्ण गीता

कबीर कृष्ण गीता

Kabir Krishna Gita

by युगल आनंद विहारी

Source: Kabir Krishna Gita - Yugal Anand Vihari · Archive.org (origin)

Devanagarihipublished168 pages

Page 161 of 168

Read in context
Page 161

कबीरकृष्णगीता ।

१४७

कबीर वचन ।

कहैं कबीर सुनहु त्रिय देवा । सब मिल करहु साधुकी सेवा ॥ जगमहैं वैष्णव भेष मम दासा । प्रेमवस भये ताके पास ॥ सत रज तम जिव सबहैं मेरा । अभष पंथ राक्षस जिव चेरा ॥ वीज वंस तेहि रहे न कोई । मीन गऊ वध जत जिव खोई ॥ सतगुणको सो भाव बखानी । रज तम तज सतपंथ चल्लानी ॥ सत्य दया पर आतम पूजा । सदुरु साथ चरण मन बूझा ॥ सकल देव मिल निरगुण नामा । कबीर अंस तन रमता रामा ॥ सबसे प्रेम क्षमा धीरज तन । अपने जानत न दुखवैं काहु मन ॥ कौनहु जीव जंतु न दुखवैं । समष्टी निज सबपर भावे ॥ काहूके तन मांस न खाई । मीन मास मद निकट न जाई ॥ वृत्त मिष्टान्न पान फुलवारी । यह सब सात्वकी भक्ष विचारी ॥ अभ्यागत आवे कोइ बरणा । सबकर पोषन सब मिल करना ॥ सात्वकी चाल मुक्त नर नारी । रज तम भौ सब भ्रम संसारी ॥ भक्षित भाव गलतान लिय नामा । परनारी द्रव्य अपंथ कर कामा ॥ कच्छ मच्छ सकलो जिवजंता । सब जिव परा क्षमा शुभ संता ॥ तीर्थ व्रत तप त्रिगुण जोगा । बनोवास अधर्म तज भोगा ॥ भोग सात्वकी भजन सतनामा । इच्छा दशा समर्थ निहकामा ॥

कृष्णवचन ।

कहैं कृष्ण पुलकित होय वाणी । सत्य कबीर तुमहिं सुख खानी ॥ हम सब कहैं तुम दीन्ह बढाई । आप दास होय सेवा लाई ॥

कबीरवचन ।

कहैं कबीर बडेकी रीती । सब जिव पोषव सबसे प्रीती ॥