BharatKosha
महाभारत (खंड ३) - विराट, उद्योग व भीष्म पर्व

महाभारत (खंड ३) - विराट, उद्योग व भीष्म पर्व

Mahabharata (Vol 3) - Virata, Udyoga and Bhishma Parva

by महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास

DevanagariSanskritpublished2,343 pages

Page 2122 of 2343

Read in context
Page 2122

घण्टाभिश्च गजेन्द्राणां पतिताभिः समन्ततः ।। ६९ ।।

विपाटितविचित्राभिः कुथाभिरङ्कुशैस्तथा।

ग्रैवेयैश्चित्ररूपैश्च रुक्मकक्ष्याभिरेव च ।। ७० ।।

चारों ओर गजराजोंके घंटे पड़े हुए थे। हाथियोंकी पीठपर बिछाये जानेवाले फटे हुए

विचित्र कम्बल और अंकुश सब ओर गिरे हुए थे। गलेके विचित्र आभूषण और सुनहरे रस्से

भी जहाँ-तहाँ बिखरे पड़े थे ।। ६९-७० ।।

यन्त्रैश्च बहुधाच्छिन्नैस्तोमरैश्चापि काञ्चनैः ।

अश्वानां रेणुकपिलै रुक्मच्छन्नैरुरश्छदैः ।। ७१ ।।

सादिनां भुजगैश्छिन्नैः पतितैः साङ्गदैस्तथा ।

प्रासैश्च विमलैस्तीक्ष्णैर्विमलाभिस्तथर्ष्टिभिः ।। ७२ ।।

अनेक टुकड़ोंमें कटे हुए यन्त्र, सुवर्णमय तोमर, धूलसे कपिल वर्णके दिखायी देनेवाले

अश्वोंकी छातीको ढकनेवाले सुनहरे कवच, बाजूबंदसहित घुड़सवारोंके हाथोंमें धारण किये

हुए तीखे और चमकीले प्रास तथा चमचमाती हुई ऋष्टियाँ छिन्न-भिन्न होकर यत्र-तत्र पड़ी

थीं ।। ७१-७२ ।।

उष्णीषैश्च तथा चित्रैर्विप्रविद्धैस्ततस्ततः ।

विचित्रैर्बाणवर्षैश्च जातरूपपरिष्कृतैः ।। ७३ ।।

अश्वास्तरपरिस्तोमै राङ्कवैर्मृदितैस्तथा ।

नरेन्द्रचूडामणिभिर्विचित्रैश्च महाधनैः ।। ७४ ।।

जहाँ-तहाँ गिरे हुए विचित्र उष्णीष (पगड़ी आदि), पानीकी तरह बरसाये गये

सुवर्णभूषित नाना प्रकारके बाण, घोड़ोंकी जीन, झूल और उनकी पीठपर बिछाने योग्य रंकु

नामक मृगोंके कोमल चर्ममय आसन, जो पैरोंसे कुचलकर धूलमें सन गये थे तथा नरेशोंके

मुकुटमें आबद्ध बहुमूल्य एवं विचित्र मणिरत्न सब ओर बिखरे पड़े थे ।। ७३-७४ ।।

छत्रैस्तथापविद्धैश्च चामरैर्व्यजनैरपि ।

पङ्केन्दुद्युतिभिश्चैव वदनैश्चारुकुण्डलैः ।। ७५ ।।

क्लृप्तश्मश्रुभिरत्यर्थं वीराणां समलंकृतैः ।

अपविद्धैर्महाराज सुवर्णोज्ज्वलकुण्डलैः ।। ७६ ।।

ग्रहनक्षत्रशबला द्यौरिवासीद् वसुन्धरा ।

इधर-उधर गिरे हुए राजाओंके छत्र, चँवर, व्यजन, वीर योद्धाओंके मनोहर कुण्डलोंसे

विभूषित, कमल एवं चन्द्रमाके समान कान्तिमान् तथा मूँछोंसे युक्त और अत्यन्त अलंकृत

कटे हुए मस्तक, जिनमें सोनेके सुन्दर कुण्डल जगमगा रहे थे, फेंके हुए-से पड़े थे।

महाराज! इन सब वस्तुओंसे आच्छादित हुई वहाँकी भूमि ग्रहों और नक्षत्रोंसे भरे हुए

आकाशके समान विचित्र शोभा धारण कर रही थी ।। ७५-७६ १/२ ।।

एवमेते महासेने मृदिते तत्र भारत ।। ७७ ।।

महाभारत (खंड ३) - विराट, उद्योग व भीष्म पर्व · Page 2122 of 2343 · BharatKosha