BharatKosha
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

by महर्षि वेदव्यास

DevanagariHindipublished1,098 pages

Page 561 of 1098

Read in context
Page 561
* अध्याय १४८ *५५१

| इत्युक्तस्तारको दैत्यः प्रणम्यात्मभुवं विभुम्।
उवाच प्राञ्जलिर्भूत्वा प्रणतः पृथुविक्रमः॥ १७

तारक उवाच
देव भूतमनोवास वेत्सि जन्तुविचेष्टितम्।
कृतप्रतिकृताकाङ्क्षी जिगीषुः प्रायशो जनः॥ १८

वयं च जातिधर्मेण कृतवैराः सहामरैः।
तैश्च निःशेषिता दैत्याः क्रूरैः संत्यज्य धर्मिताम्।
तेषामहं समुद्धर्त्ता भवेयमिति मे मतिः॥ १९

अवध्यः सर्वभूतानामस्त्राणां च महौजसाम्।
स्यामहं परमो ह्येष वरो मम हृदि स्थितः॥ २०

एतन्मे देहि देवेश नान्यो मे रोचते वरः।
तमुवाच ततो दैत्यं विरिञ्चिः सुरनायकः॥ २१

न युज्यन्ते विना मृत्युं देहिनो दैत्यसत्तम।
यतस्ततोऽपि वरय मृत्युं यस्मान्न शङ्कसे॥ २२

ततः सञ्चिन्त्य दैत्येन्द्रः शिशोर्वै सप्तवासरात्।
वव्रे महासुरो मृत्युमवलेपनमोहितः॥ २३

ब्रह्मा चास्मै वरं दत्त्वा यत्किञ्चिन्मनसेप्सितम्।
जगाम त्रिदिवं देवो दैत्योऽपि स्वकमालयम्॥ २४

उत्तीर्णं तपसस्तं तु दैत्यं दैत्येश्वरास्तथा।
परिबब्रुः सहस्राक्षं दिवि देवगणा यथा॥ २५

तस्मिन् महति राज्यस्थे तारके दैत्यनन्दने।
ऋतवो मूर्तिमन्तश्च स्वकालगुणबृंहिताः॥ २६

अभवन् किंकरास्तस्य लोकपालाश्च सर्वशः।
कान्तिर्द्युतिर्धृतिर्मेधा श्रीरवेक्ष्य च दानवम्॥ २७

परिबवुर्गुणाकीर्णा निश्छिद्राः सर्व एव हि।
कालागुरुविलिप्ताङ्गं महामुकुटभूषणम्॥ २८ | ब्रह्माद्वारा इस प्रकार कहे जानेपर परम पराक्रमी दैत्यराज तारकने स्वयम्भू भगवान् ब्रह्माको प्रणाम किया और विनम्रभावसे हाथ जोड़कर कहा॥ १६-१७॥

तारक बोला—सभी प्राणियोंके मनमें निवास करनेवाले देव! आप सभी जीवोंकी चेष्टाको जानते हैं। प्रायः प्रत्येक मनुष्य अपने शत्रुसे बदला लेनेकी भावनासे उसे जीतनेका इच्छुक रहता है। हमलोगोंका जातिधर्मानुसार देवताओंके साथ वैर है। उन क्रूरकर्मी देवताओंने धर्मको तिलाञ्जलि देकर प्रायः दैत्योंको निःशेष कर दिया है। मैं उनका उन्मूलन करनेवाला हो जाऊँ—ऐसा मेरा विचार है। साथ ही मैं समस्त प्राणियों तथा परम तेजस्वी अस्त्रोंद्वारा अवध्य हो जाऊँ—यही उत्तम वर मेरे हृदयमें स्थित है। देवेश! मुझे यही वर दीजिये। मुझे किसी अन्य वरकी अभिलाषा नहीं है। यह सुनकर सुरनायक ब्रह्मा उस दैत्यराजसे बोले—'दैत्यश्रेष्ठ! कोई भी देहधारी जीव मृत्युसे नहीं बच सकता, अर्थात् जो जन्म धारण करता है, उसकी मृत्यु अवश्य होती है, इसलिये जिससे तुम्हें मृत्युकी आशङ्का न हो, उसीसे अपनी मृत्युका वर माँग लो।' तब गर्वसे मूढ़ हुए महासुर दैत्यराज तारकने भलीभाँति सोच-विचारकर सात दिनके बालकके हाथसे अपनी मृत्युका वर माँगा। तदनन्तर देवाधिदेव ब्रह्मा उसके मनके अभिलाषानुसार उसे वर देकर स्वर्गलोकको चले गये। इधर दैत्यराज तारक भी अपने निवासस्थानको लौट आया। तब सभी दैत्याधिपति तपस्याको पूर्ण करके लौटे हुए उस दैत्यराज तारकको घेरकर इस प्रकार बातें करने लगे, जैसे स्वर्गलोकमें देवगण इन्द्रको घेरकर बातें करते हैं॥ १८-२५॥

दैत्योंके उस महान् साम्राज्यपर दैत्यनन्दन तारकके अवस्थित होनेपर छहों ऋतुएँ शरीर धारण कर अपने-अपने कालके अनुसार सभी गुणोंसे युक्त हो उपस्थित हुईं। सभी लोकपाल उसका किंकर बनकर रहने लगे। कान्ति, द्युति, धृति, मेधा और श्री—ये सभी देवियाँ गुणयुक्त होकर निष्कपट भावसे उस दानवराजकी ओर देखती हुई उसे घेरकर खड़ी रहती थीं। जब वह दैत्यराज शरीरमें काला अगुरुका लेप कर बहुमूल्य मुकुटसे विभूषित हो |