BharatKosha
रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary

by सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री)

DevanagariHindipublished799 pages

Page 173 of 799

Read in context
Page 173

षष्ठस्तरङ्गः १३१ मृदुपाक युक्त पर्पटी तोड़ने पर कुछ मुड़कर टूट जाती है, मध्यपाक में वह बड़ी आसानी से टूटनेवाली हो जाती है, किन्तु खरपाक में पपड़ी न बन- कर वह कुछ लाल वर्ण का सा चूर्ण हो जाता है ॥ १३६ ॥ पर्पटिकाया गुणाः ग्रहणीगजमर्दनदक्षतरा क्षयकासजलोदरगुल्महरा । अतिसारमतिभ्रमदाहहरा ज्वरशोथहरा रसपर्पटिका ॥१४०॥ अर्शोंरोगं हरति सुतरां कामलां शूलकोपं । पाण्डुव्याधिं श्वयथुसहितं भस्मकञ्चातिभीष्मम् । कुष्ठान्यष्टादश श्वयथुमथोत्सेधकं सर्वरूपं प्लीहानञ्च प्रविततरुजं त्वामवातानशेषान् ॥ १४१ ॥ अम्लपित्तशमनी हरणीया वृद्धदोषदमनी रमणीया । कामशुक्रजननी मदनीया पर्पटी क्व न भवेत्कमनीया ॥१४२॥ उत्सेधकं शोथम् । मदनीया हर्षकरी ॥ १४०-१४२ ॥ भा.टी.—पर्पटी, ग्रहणी रोगरूपी हाथी के मर्दन में अत्यन्त उपयोगी होती है । इसके अतिरिक्त क्षय, कास, जलोदर, गुल्म, पुरातन अतीसार, बुद्धिभ्रम, दाह, ज्वर तथा शोथ को नष्ट करती है। इसके प्रयोग से अर्शरोग, कामला, शूल ( उदर-रोग ), पाण्डुरोग ( शोथ युक्त ), अतिभीषण भस्मक रोग आदि नष्ट हो जाते हैं । यह अठारह प्रकार के कुष्ठ तथा त्वक् रोगों और अत्यन्त बढ़ी हुई प्लीहा तथा सब प्रकार के आमवात को भी नष्ट करती है। यह पर्पटी अम्लपित्त को शमन करती है । वृद्धावस्थाजन्य दौर्बल्य को दूर करती है, कामशक्ति को बढ़ाती तथा शुक्र की उत्पत्ति आदि कार्य करने से हर प्रकार से उत्तम औषधि है ॥ १४०-१४२ ॥ पर्पटीमात्रा गुञ्जाद्वितयमेवादौ मात्रामस्य प्रकल्पयेत् । क्रमवृद्धया च वितरेद् गुञ्जादशकमन्ततः ॥ १४३ ॥ पर्पटी कल्प या सेवन कराने से प्रारम्भ में दो रत्ती की मात्रा ही देनी चाहिये । फिर क्रमशः बढ़ाते हुए दस रत्ती तक इसकी मात्रा कर देनी चाहिये ॥ १४३ ॥ रसपर्पटिकाया आमयिकः प्रयोगः नाकुलीमूलरजसा गुञ्जाष्टकमिता सिता ।