श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
by महर्षि वेदव्यास
Page 812 of 834
Read in context| ८१० | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ परिशिष्ट |

| बहूनीन्द्रसहस्राणि पितामहशतानि च।
मयातीतानि कर्तव्यो नात्र मन्युस्त्वयानघ॥ ६५ | अनेक हजार इन्द्र तथा सैकड़ों पितामह मेरे सामने व्यतीत हो गये, हे अनघ ! तुम्हें इस विषयमें क्रोध नहीं करना चाहिये ॥ ६५ ॥ | | विधत्स्व पूजनं चास्य महादेवस्य शूलिनः।
देहन्यासो बहुविधो मया वै श्वेत कारितः॥ ६६

स्वयं प्रभुर्न चैवाहं कर्मायत्तगतिर्मम।
कर्मणा हि तथा नाशो नास्ति भूतस्य कस्यचित्॥ ६७ | तुम इन शूलधारी महादेवका पूजन सम्पन्न कर लो। हे श्वेत ! मैंने अनेकविध देहन्यास कराया। चूँकि मैं स्वयं प्रभु नहीं हूँ और मेरी गति कर्मके अधीन है, कर्मके आधारपर किसी भी प्राणीका नाश नहीं होता है॥ ६६-६७॥ | | कर्ममार्गानुसारेण धात्राहं सम्प्रयोजितः।
नयामि सर्वमाक्रम्य नीयमानस्त्रिलोचने॥ ६८ | विधाताके द्वारा मैं भी कर्ममार्गके अनुसार नियुक्त किया गया हूँ। सबको ले जानेवाला मैं सभीपर आक्रमण करके उन्हें त्रिनेत्र शिवके पास ले जाता हूँ॥ ६८॥ | | एवमुक्तस्तु कालेन नीयमानस्त्रिलोचनम्।
जगाम सर्वभावेन शरणं भक्तवत्सलम्॥ ६९ | कालके इस प्रकार कहनेपर वे उसके द्वारा ले जाये जाते हुए श्वेतमुनि पूर्णरूपसे भक्तवत्सल त्रिलोचनकी शरणको प्राप्त हुए॥ ६९॥ | | श्वेते तु शरणं प्राप्ते लिङ्गं सत्रिपुरान्तकम्।
चिन्तयामास कालस्य वधोपायं सुरेश्वरः॥ ७० | तब श्वेतके त्रिपुरान्तकसहित लिङ्गके शरणागत होनेपर सुरेश्वर [शिव] कालके वधका उपाय सोचने लगे॥ ७०॥ | | कलशं यत् स्थितं तस्य उदकेन प्रपूरितम्।
तं भित्त्वा तु समुत्तस्थौ क्रोधविस्फारितेक्षणः॥ ७१

तृतीयलोचनज्वालाप्रकाशितजगत्त्रयः ।
दृष्टमात्रस्तदा तस्य कालो वीक्षणतेजसा॥ ७२

सहसा भस्मभूतः स सर्वभूतनिबर्हणः।
श्वेतस्य गत्वा सामीप्यं गणेशत्वं तथैव च॥ ७३

कृत्वा विनिग्रहं कालं तत्रैवान्तरधीयत।
ततः प्रभृति देवेशि कालः सङ्कलयेत् प्रजाः॥ ७४ | वहाँपर उन श्वेतका जो जलपूर्ण कलश था, उसका भेदन करके क्रोधसे विस्फारित नेत्रोंवाले शिव प्रकट हो गये, उस समय वे अपने तीसरे नेत्रकी ज्वालासे तीनों लोकोंको प्रकाशित कर रहे थे। तब उन्हें देखते ही उनके नेत्रके तेजसे सभी प्राणियोंका अन्त करनेवाला वह काल सहसा भस्म हो गया। इसके बाद श्वेतके पास जाकर शिवने उन्हें गणेशत्व प्रदान किया और कालका विनिग्रह करके वे वहीं अन्तर्धान हो गये। हे देवेशि! तभीसे काल प्रजाओंको संकलित करता है॥ ७१-७४॥ | | न कश्चित् पश्यते लोके विदेहत्वाज्जगत्त्रये।
तस्मात्तत्र स्वयंभूतो देवदेवः सुरारिहा॥ ७५

श्वेतस्य कलशं भित्त्वा कलशेश्वरमुच्यते।
तस्मात्तत्र स्थितं देवं यो निरीक्षति मानवः॥ ७६ | उसके विदेहत्वके कारण तीनों लोकोंमें कोई भी उसे देख नहीं पाता है। देवशत्रुओंका संहार करनेवाले देवदेव [शिव] श्वेतके कलशका भेदन करके वहाँ स्वयं प्रकट हुए, इसलिये वे कलशेश्वर कहे जाते हैं। अतः हे भामिनि! जो मनुष्य वहाँपर स्थित देव (लिङ्ग)-का दर्शन करता है, उसका जन्म, मृत्यु, जरा, |