वामन पुराण
Vamana Purana
by महर्षि वेदव्यास
Page 237 of 489
Read in context| अध्याय ५२ ] | शिवजीका महर्षियोंको स्मृतकर उन्हें हिमवान्के यहाँ भेजना | २२७ |

| हिमवानुवाच
अनभ्रवृष्टिः किमियमुताहो कुसुमं फलम्।
अप्रतर्क्यमचिन्त्यं च भवदागमनं त्विदम्॥ २६

अद्यप्रभृति धन्योऽस्मि शैलरादद्य सत्तमाः।
संशुद्धदेहोऽस्म्यद्यैव यद् भवन्तो ममाजिरम्॥ २७

आत्मसंसर्गसंशुद्धं कृतवन्तो द्विजोत्तमाः।
दृष्टिपूतं पदाक्रान्तं तीर्थे सारस्वतं यथा॥ २८

दासोऽहं भवतां विप्राः कृतपुण्यश्च साम्प्रतम्।
येनार्थिनो हि ते यूयं तन्ममाज्ञातुमर्हथ॥ २९

सदारोऽहं समं पुत्रैर्भृत्यैर्नप्तृभिरव्ययाः।
किंकरोऽस्मि स्थितो युष्मदाज्ञाकारी तदुच्यताम्॥ ३० | हिमवान्ने कहा— [ऋषियो! मेरे लिये] आपलोगोंका यहाँ पधारना ऐसा ही है जैसे बिना बादलकी वृष्टि तथा बिना फूलके फलका उद्गम; यह अतर्क्य एवं अचिन्त्य है। परमपूज्यो! आजसे मैं धन्य हो गया। आज ही मैं (अन्वर्थक) शैलराज हुआ। आज ही मेरा शरीर शुद्ध हुआ; क्योंकि आपलोगोंने आज मेरे आँगनको पवित्र किया है। द्विजोत्तमो! जिस प्रकार सारस्वततीर्थका जल पवित्र कर देता है, उसी प्रकार आपलोगोंने चरण रखकर तथा अपनी पवित्र दृष्टिसे देखकर हमें पवित्र कर दिया है। ब्राह्मणो! मैं आपलोगोंका दास हूँ। इस समय मैं पुण्यवान् हुआ हूँ। जिस उद्देश्यसे आपलोग अर्थी—याचना करनेवाले—हुए हैं, उसके लिये मुझे आज्ञा दें। महर्षियो! मैं स्त्री, पुत्र, नाती और भृत्योंके साथ आपका आज्ञाकारी सेवक हूँ; अतः आदेश दीजिये॥ २६—३०॥ | | पुलस्त्य उवाच
शैलराजवचः श्रुत्वा ऋषयः संशितव्रताः।
ऊचुरङ्गिरसं वृद्धं कार्यमद्रौ निवेदय॥ ३१

इत्येवं चोदितः सर्वैर्ऋषिभिः कश्यपादिभिः।
प्रत्युवाच परं वाक्यं गिरिराजं तमङ्गिराः॥ ३२ | पुलस्त्यजी बोले— गिरिराजकी बात सुनकर प्रशस्तव्रती ऋषियोंने वृद्ध अङ्गिरामुनिसे कहा—(मुने!) आप हिमवान्को कार्यका निवेदन करें। इस प्रकार कश्यप आदि ऋषियोंसे प्रेरणा प्राप्तकर अङ्गिरामुनि उन गिरिराज हिमालयसे (उनके अनुरोधके उत्तरमें) यह श्रेष्ठ वचन बोले—॥ ३१-३२॥ | | अङ्गिरा उवाच
श्रूयतां पर्वतश्रेष्ठ येन कार्येण वै वयम्।
समागतास्त्वत्सदनमरुन्धत्या समं गिरे॥ ३३
योऽसौ महात्मा सर्वात्मा दक्षयज्ञक्षयङ्करः।
शङ्करः शूलधृक् शर्वस्त्रिनेत्रो वृषवाहनः॥ ३४
जीमूतकेतुः शत्रुघ्नो यज्ञभोक्ता स्वयं प्रभुः।
यमीश्वरं वदन्त्येके शिवं स्थाणुं भवं हरम्॥ ३५
भीममुग्रं महेशानं महादेवं पशोः पतिम्।
वयं तेन प्रेषिताः स्मस्त्वत्सकाशं गिरीश्वर॥ ३६ | अङ्गिराने कहा— पर्वतराज! हमलोग अरुन्धतीके साथ आपके घर जिस कार्यके लिये आये हैं, उसे (आप) सुनें। गिरीश्वर! जिन महात्मा सर्वात्मा, दक्षयज्ञके विनाशक, शूलधारी, शर्व, त्रिनेत्र, वृषवाहन, जीमूतकेतु, शत्रुघ्न, यज्ञभोक्ता, स्वयंप्रभु शङ्कर ईश्वरको कुछ लोग शिव, स्थाणु, भव, हर, भीम, उग्र, महेशान, महादेव एवं पशुपति कहते हैं, उन्होंने ही हमलोगोंको आपके पास भेजा है॥ ३३—३६॥ | | इयं या त्वत्सुता काली सर्वलोकेषु सुन्दरी।
तां प्रार्थयति देवेशस्तां भवान् दातुमर्हति॥ ३७

स एव धन्यो हि पिता यस्य पुत्री शुभं पतिम्।
रूपाभिजनसम्पत्त्या प्राप्नोति गिरिसत्तम॥ ३८

यावन्तो जङ्गमागम्या भूताः शैल चतुर्विधाः।
तेषां माता त्वियं देवी यतः प्रोक्तः पिता हरः॥ ३९ | (बात यह है कि) आपकी यह ‘काली’ कन्या समस्त लोकोंमें सुन्दर है। इसके लिये देवेश (भगवान्शङ्कर) प्रार्थना कर रहे हैं। आपको उन्हें उसका दान दे देना चाहिये। गिरिसत्तम! वही पिता धन्य है जिसकी पुत्री रूपवान्, निष्कलङ्क, कुलीन और श्रीमान् शुभ पतिको प्राप्त करती है। शैल! ये देवी चार प्रकारके जितने जड-जङ्गम प्राणी हैं उनकी माता (हो जाती) हैं; क्योंकि |