वामन पुराण

वामन पुराण
Vamana Purana
by महर्षि वेदव्यास
DevanagariHindipublished489 pages
Page 260 of 489
Read in contextPage 260
| २५० | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ५६ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| माहेश्वरी शूलविदारितोरस-
श्चकार दग्धानपरांश्च वैष्णवी।
शक्त्या कुमारी कुलिशेन चैन्द्री
तुण्डेन चक्रेण वराहरूपिणी ॥ २१
नखैर्विभिन्नानपि नारसिंही
अट्टाट्टहासैरपि रुद्रदूती।
रुद्रस्त्रिशूलेन तथैव चान्यान्
विनायकश्चापि परश्वधेन ॥ २२ | माहेश्वरीने शूलसे बहुत-से असुरोंकी छाती छेदकर जर्जर कर दिया। वैष्णवीने बहुतोंको जला कर भस्म कर डाला। कुमारीने शक्तिसे, ऐन्द्रीने वज्रसे, वाराहीने मुखसे एवं चक्रसे असुरोंका संहार किया। नारसिंहीने नखोंके प्रहारसे दैत्योंको चीर डाला, शिवदूतीने अट्टहाससे, रुद्रने त्रिशूलसे एवं विनायकने फरसेकी मारसे अन्य असुरोंको विनष्ट कर दिया॥ १९–२२॥ |
| एवं हि देव्या विविधैस्तु रूपै-
र्निपात्यमाना दनुपुङ्गवास्ते।
पेतुः पृथिव्यां भुवि चापि भूतै-
स्ते भक्ष्यमाणाः प्रलयं प्रजग्मुः ॥ २३
ते वध्यमानास्त्वथ देवताभि-
र्महासुरा मातृभिराकुलाश्च।
विमुक्तकेशास्तरलेक्षणा भयात्
ते रक्तबीजं शरणं हि जग्मुः ॥ २४
स रक्तबीजः सहसाभ्युपेत्य
वरास्त्रमादाय च मातृमण्डलम्।
विद्रावयन् भूतगणान् समन्ताद्
विवेश कोपात् स्फुरिताधरश्च ॥ २५
तमापतन्तं प्रसमीक्ष्य मातरः
शस्त्रैः शिताग्रैर्दितिजं ववर्षुः।
यो रक्तबिन्दुर्न्यपतत् पृथिव्यां
स तत्प्रमाणस्त्वसुरोऽपि जज्ञे ॥ २६ | इस प्रकार देवीके बहुत-से रूपोंद्वारा संहार किये जाते हुए दानव धराशायी होने लगे। भूतगण पृथ्वीपर (गिरे हुए) उन दानवोंको खा-खाकर उन्हें नष्ट करने लगे। देवताओं और मातृशक्तियोंद्वारा संहार किये जा रहे एवं व्याकुल किये गये वे सारे महान् असुर खुले बालों एवं भयसे इधर-उधर देखते हुए रक्तबीजकी शरणमें गये। क्रोधसे ओठको फड़फड़ाते हुए रक्तबीज तेज धारवाले अस्त्रोंको लेकर एकाएक आ धमका एवं भूतगणोंको इधर-उधर खदेड़ते हुए मातृव्यूहमें प्रवेश कर गया। उसको आते हुए देखकर मातृशक्तियोंने उस असुरपर अपने तेज शस्त्रोंकी बौछार कीं। (उनके शरीरसे) रक्तकी जो बूँदें पृथ्वीपर गिरती थीं उनसे उतने ही बलवान् असुर उत्पन्न हो जाते थे॥ २३–२६॥ |
| ततस्तदाश्चर्यमयं निरीक्ष्य
सा कौशिकी केशिनिमभ्युवाच।
पिबस्व चण्डे रुधिरं त्वराते-
र्वितत्य वक्त्रं वडवानलाभम् ॥ २७
सा त्वेवमुक्ता वरदाम्बिका हि
वितत्य वक्त्रं विकरालमुग्रम्।
ओष्ठं नभस्पृक् पृथिवीं स्पृशन्तं
कृत्वाऽधरं तिष्ठति चर्ममुण्डा ॥ २८
ततोऽम्बिका केशविकर्षणाकुलं
कृत्वा रिपुं प्राक्षिपत स्ववक्त्रे।
बिभेद शूलेन तथाऽप्युरस्तः
क्षतोद्भवान्ये न्यपतंश्च वक्त्रे ॥ २९
ततस्तु शोषं प्रजगाम रक्तं
रक्तक्षये हीनबलो बभूव।
तं हीनवीर्यं शतधा चकार
चक्रेण चामीकरभूषितेन ॥ ३० | उसके बाद उस अद्भुत दृश्यको देखकर कौशिकीने केशिनीसे कहा—चण्डिके! वडवानल (समुद्रकी आग)-की भाँति अपने मुखको फैलाकर शत्रु का खून पी डालो। ऐसा कहनेपर वरदायिनी अम्बिकाने अपना विशाल भयङ्कर मुँह फैलाया। ऊपरी ओठसे आकाश एवं निचले ओठसे पृथ्वीका स्पर्श करती हुई चामुण्डा सामने खड़ी हो गयी। उसके बाद अम्बिकाने शत्रुके बालोंको पकड़ करके उसे घसीटकर व्याकुल कर दिया और उसे अपने मुखमें डाल लिया और उसकी छातीमें शूलका प्रहार कर दिया। तब रक्तसे उत्पन्न होनेवाले दूसरे राक्षस भी उनके मुखमें ही गिरने लगे। उसके बाद उसका रक्त सूख गया। रक्तके नष्ट हो जानेसे वह बलहीन हो गया। निर्बल हो जानेपर उसको देवीने सुवर्णसे विभूषित चक्रसे सौ टुकड़ोंमें काट डाला॥ २७–३०॥ |