BharatKosha
वामन पुराण

वामन पुराण

Vamana Purana

by महर्षि वेदव्यास

DevanagariHindipublished489 pages

Page 262 of 489

Read in context
Page 262
२५२श्रीवामनपुराण[ अध्याय ५६
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
खड्गे सचर्मणि छिन्ने गदां गृह्य महासुरः।
समाद्रवत् कोशभवां वायुवेगसमो जवे ॥ ४४

तस्यापतत एवाशु करौ श्लिष्टौ समौ दृढौ।
गदया सह चिच्छेद क्षुरप्रेण रणेऽम्बिका ॥ ४५

तस्मिन्निपतिते रौद्रे सुरशत्रौ भयंकरे।
चण्डाद्या मातरो हृष्टाश्चक्रुः किलकिलाध्वनिम् ॥ ४६ढालके साथ तलवारके कट जानेपर वह महा असुर गदा लेकर हवाके समान तेजीसे कौशिकीकी ओर दौड़ा। अम्बिकाने लड़ाईमें चढ़ाई करनेवाले उस असुरकी, गदाके साथ सुपुष्ट, सुडौल, गठीली भुजाओंको क्षुरप्र (खुरपे या बाण)-से उसी समय काट गिराया। उस अत्यन्त भयङ्कर देवशत्रुके गिरनेपर चण्डी आदि मातृकाएँ प्रसन्न होकर किलकिलाध्वनि (हर्षसूचक ध्वनि) करने लगीं॥ ४३—४६॥
गगनस्थास्ततो देवाः शतक्रतुपुरोगमाः।
जयस्व विजयेत्यूचुर्हृष्टाः शत्रौ निपातिते ॥ ४७

ततस्तूर्याण्यवाद्यन्त भूतसङ्घैः समन्ततः।
पुष्पवृष्टिं च मुमुचुः सुराः कात्यायनीं प्रति ॥ ४८

निशुम्भं पतितं दृष्ट्वा शुम्भः क्रोधान्महामुने।
वृन्दारकं समारुह्य पाशपाणिः समभ्यगात् ॥ ४९

तमापतन्तं दृष्ट्वाऽथ सगजं दानवेश्वरम्।
जग्राह चतुरो बाणांश्चन्द्रार्धाकारवर्चसः ॥ ५०उसके बाद आकाशमें स्थित इन्द्र आदि देवगण शत्रुको मारकर गिराये जानेपर हर्षित होते हुए बोले— विजये! तुम्हारी जय हो। फिर चारों ओर भूतगण भेरी बजाने लगे और देवगण कात्यायनीके ऊपर फूलोंकी वर्षा करने लगे। महामुनि नारदजी! निशुम्भको गिरा हुआ देखकर शुम्भ क्रोधसे हाथमें पाश लिये हुए हाथीपर चढ़कर आया। हाथीपर चढ़कर दानवेश्वरको आते देख (देवीने) चमकते हुए अर्धचन्द्राकार चार बाणोंको उठा लिया॥ ४७—५०॥
क्षुरप्राभ्यां समं पादौ द्वौ चिच्छेद द्विपस्य सा।
द्वाभ्यां कुम्भे जघानाथ हसन्ती लीलयाऽम्बिका ॥ ५१

निकृत्ताभ्यां गजः पद्भ्यां निपपात यथेच्छया।
शक्रवज्रसमाक्रान्तं शैलराजशिरो यथा ॥ ५२

तस्यावर्जितनागस्य शुम्भस्याप्युत्पतिष्यतः।
शिरश्शिच्छेद बाणेन कुण्डलालंकृतं शिवा ॥ ५३

छिन्ने शिरसि दैत्येन्द्रो निपतात सकुञ्जरः।
यथा समहिषः क्रौञ्चो महासेनसमाहतः ॥ ५४

श्रुत्वा सुराः सुररिपू निहतौ मृडान्या
सेन्द्राः ससूर्यमरुदश्विवसुप्रधानाः।
आगत्य तं गिरिवरं विनयावनम्रा
देव्यास्तदा स्तुतिपदं त्विदमीरयन्तः ॥ ५५हँसते हुए उस अम्बिकाने खेल-खेलमें दो तीखे बाणोंसे उस हाथीके दो पैरोंको काट दिया एवं दो बाणोंसे उसके कुम्भस्थलपर आघात किया। दो पैरोंके कट जानेपर वह हाथी इन्द्रके वज्रसे घायल पर्वतराजकी ऊँची चोटीकी तरह अपने-आप ही गिर पड़ा। शिवाने घायल हुए हाथीपरसे उछलनेवाले शुम्भका कुण्डलसे सुशोभित मस्तक बाणसे (झट) काट दिया। सिरके कट जानेपर दैत्येन्द्र हाथीके साथ ऐसे गिरा जैसे महासेन कार्तिकेयद्वारा घायल हुआ क्रौञ्चासुर महिषके साथ गिरा था। मृडानी (देवी)-द्वारा दोनों देवशत्रुओंका संहार किया जाना सुनकर इन्द्रसहित सूर्य, मरुत्, अश्विनीकुमार एवं वसुगण आदि देवता उस श्रेष्ठ पर्वतपर आये एवं विनयपूर्वक देवीकी इस प्रकार स्तुति करने लगे॥ ५१—५५॥
देवा ऊचुः
नमोऽस्तु ते भगवति पापनाशिनि
नमोऽस्तु ते सुररिपुदर्पशातनि।
नमोऽस्तु ते हरिहरराज्यदायिनि
नमोऽस्तु ते मखभुजकार्यकारिणि ॥ ५६देवताओंने स्तुति की— भगवति! पापनाशिनि! आपको नमस्कार है। सुर-शत्रुओंके दर्पका दलन करनेवाली! आपको नमस्कार है। विष्णु और शङ्करको राज्य देनेवाली! आपको नमस्कार है। यज्ञके भागके भोक्ता देवोंका कार्य करनेवाली! आपको नमस्कार है।