BharatKosha
इच्छानुसार संतान

इच्छानुसार संतान

Ichhanusar Santan

by बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta)

Source: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (origin)

Devanagarihipublished250 pages

Page 19 of 250

Read in context
Page 19

हमारे पास कई पाठकों के पत्र पुस्तक के नाम पर पुनः विचार करके पुस्तक के नाम में संशोधन करने के लिए आये हैं। हमने पहले से ही पुस्तक का नाम बहुत सोच विचार कर रखा है। पुस्तक का नाम 'यथा नाम तथा गुण' की संगति के अनुरूप ही है। परन्तु हमने पाठकों की भावना का आदर करते हुए पुस्तक के नाम में कुछ संशोधन कर दिया है जो कि मूल नाम 'इच्छानुसार सन्तानोत्पत्ति' है उसके स्थान पर 'इच्छानुसार सन्तान' कर दिया है।

इसके लिखने में जिन ग्रन्थों का सहयोग लिया है उन सभी ग्रन्थों के उल्लेख यथा स्थान अंकित किये गये हैं। जिन ग्रन्थों के स्वाध्याय से प्रेरित होकर तथा इस विषय की पुस्तक का अभाव अनुभव करके लिपि-बद्ध किया है उन सभी ग्रन्थकारों का आभारी हूँ।

आर्य जगत के सुविख्यात विद्वान् आचार्य श्री भगवत् सहाय जी ने भूमिका लिखकर इसकी शोभा को द्विगुणित कर दिया है। आर्य पुरोहित वेद पाठी श्री पं. गोपीनाथ जी तथा मास्टर सुमेर सिंह जी ने विशेष सहयोग तथा अनुकूल सामग्री के संग्रह में योगदान कर मेरा हाथ बटाया है।

मैं उक्त सभी महानुभावों का हृदय से आभारी हूँ। यदि भारतीय जनता सन्तति सुधार में कुछ भी पग उठायेगी, तभी मैं अपने प्रयास को सफल समझूँगा।

वीरेन्द्र गुप्तः

इच्छानुसार सन्तान

१५

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

इच्छानुसार संतान · Page 19 of 250 · BharatKosha