BharatKosha
महाभारत (खंड १) - आदि व सभा पर्व

महाभारत (खंड १) - आदि व सभा पर्व

Mahabharata (Vol 1) - Adi and Sabha Parva

by महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास

DevanagariSanskritpublished2,256 pages

Page 1328 of 2256

Read in context
Page 1328

जनताकी भीड़से बाहर निकलनेपर शत्रुओंने उन्हें अच्छी तरह देखा। आगे-आगे वे

दोनों नरवीर थे और उनके पीछे-पीछे द्रौपदी चली जा रही थी। द्रौपदीके साथ वहाँ उन

दोनोंकी बड़ी शोभा हो रही थी ।। ४२ ।।

पौर्णमास्यां घनैर्मुत्तौ चन्द्रसूर्याविवोदितौ ।

तेषां माता बहुविधं विनाशं पर्यचिन्तयत् ।। ४३ ।।

अनागच्छत्सु पुत्रेषु भैक्षकालेऽभिगच्छति ।

धार्तराष्ट्रैर्हता न स्युर्विज्ञाय कुरुपुङ्गवाः ।। ४४ ।।

मायान्वितैर्वा रक्षोभिः सुघोरैर्दृढवैरिभिः ।

विपरीतं मतं जातं व्यासस्यापि महात्मनः ।। ४५ ।।

वे ऐसे लगते थे, जैसे पूर्णमासी तिथिको मेघोंकी घटासे निकलकर चन्द्रमा और सूर्य

प्रकाशित हो रहे हों। इधर भिक्षाका समय बीत जानेपर भी जब पुत्र नहीं लौटे, तब उनकी

माता कुन्तीदेवी स्नेहवश अनेक प्रकारकी चिन्ताओंमें डूबकर उनके विनाशकी आशंका

करने लगीं— 'कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि धृतराष्ट्रके पुत्रोंने कुरुश्रेष्ठ पाण्डवोंको पहचानकर

उनकी हत्या कर डाली हो? अथवा दृढ़तापूर्वक वैरभावको मनमें रखनेवाले महाभयंकर

मायावी राक्षसोंने तो मेरे बच्चोंको नहीं मार डाला? क्या महात्मा व्यासके भी निश्चित मतके

विपरीत कोई बात हो गयी?' ।। ४३-४५ ।।

इत्येवं चिन्तयामास सुतस्नेहावृता पृथा ।

ततः सुप्तजनप्राये दुर्दिने मेघसम्प्लुते ।। ४६ ।।

महत्यथापराह्ने तु घनैः सूर्य इवावृतः ।

ब्राह्मणैः प्राविशत् तत्र जिष्णुर्भार्गववेश्म तत् ।। ४७ ।।

इस प्रकार पुत्रस्नेहमें पगी कुन्तीदेवी जब चिन्तामें मग्न हो रही थीं, आकाशमें मेघोंकी

भारी घटा घिर आनेके कारण जब दुर्दिन-सा हो रहा था और जनता सब काम छोड़कर

सोये हुएकी भाँति अपने-अपने घरोंपर निश्चेष्ट होकर बैठी थी, उसी समय दिनके तीसरे

पहरमें बादलोंसे घिरे हुए सूर्यके समान ब्राह्मणमण्डलीसे घिरे हुए अर्जुनने वहाँ उस

कुम्हारके घरमें प्रवेश किया ।। ४६-४७ ।।

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि स्वयंवरपर्वणि पाण्डवप्रत्यागमने

एकोननवत्यधिकशततमोऽध्यायः ।। १८९ ।।

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदिपर्वके अन्तर्गत स्वयंवरपर्वमें पाण्डवप्रत्यागमनविषयक एक

सौ नवासीवाँ अध्याय पूरा हुआ ।। १८९ ।।

FDFD O EDFD