BharatKosha
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

by राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना

Source: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (origin)

DevanagariHindipublished79 pages

Page 2 of 79

Read in context
Page 2

आजादी बचाओ आन्दोलन आज एक नई भूमिका में आपके सामने हैं। अभी तक तो आंदोलन केवल विदेशी सामानों के बहिष्कार की बात करता था। लेकिन अब स्वदेशी सामानों को बनाने वाले उत्पादकों की फौज खड़ी करने का काम भी शुरू कर रहा है।

आन्दोलन की इस नई दिशा की शुरुआत के लिए ‘स्वानंद अनुसंधान पीठम्’ ने पृष्ठभूमि तैयार की है। ‘स्वानंद’ एक ट्रेड मार्क है जो स्वदेशी उत्पादों को उनकी गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह अपने आप में अनोखा ट्रेड मार्क है, जो यह बताता है कि कौन सा सामान स्वदेशी और गुणवत्ता वाला है।

स्वदेशी उत्पादों को बनाने के फार्मूलों की किताब बनाने का विचार काफ़ई पहले से हम लोगो के दिमाग में घूम रहा था। लेकिन उसे साकार रूप देने के लिए श्री शान्ति भाई ठक्कर ने पहल की। आंदोलन के वरिष्ठ साथी श्री संत समीर जी ने इस किताब के निर्माण और संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस किताब को प्रकाशित करने का उद्देश्य देश भर में, विशेष कर गाँवों में फैली बेरोजगारी को राष्ट्रहित के लिए तैयार करना है। हमें उम्मीद है कि इस किताब के माध्यम से न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश में बेरोजगारी की वजह से बढ़ रहे अत्याचार, लूटखोरी, हिंसा आदि पर भी काबू पाया जा सकता है।

- राजीव दीक्षित

2