अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)
by पारम्परिक लोक संग्रह
Source: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (origin)
Page 29 of 292
Read in context१५ अकबर बीरबल बिनोद कपड़े क्यों धो रही है ?" लड़की ने देखा कि बादशाह क्रोध से तमतमा गया है इसलिये काँपती हुई गिड़गिड़ाकर लड़- खड़ाती जुबान से बोली-“श्रीमान ! श्रीमान् ! मैं तो"......! बादशाह को उसे घबड़ाई हुई देखकर दया आ गई और उसे शान्त्वना देते हुए बोला-“तू इतना घबड़ाती क्यों है, यदि साफ २ बतला देगी तो तुझे माफी दी जायगी अन्यथा बहुत कष्ट उठायेगी ।” लड़की ने कहा-“पृथ्वीनाथ ! मुझे इस समय नितान्त आवश्यकता पड़ी है जिस कारण विवश हो कर कपड़े धोने आई हूँ ।” बादशाह ने कहा-“ऐ अभागी ! ऐसी कौन सी जरूरत थी जिसके लिये तू इतना परेशान है ।”लड़की ने उत्तर दिया- “क्या कहूँ, पृथ्वीनाथ ! आज दोपहर में मेरे पिता को लड़का पैदा हुआ है सो मैं दिन भर तो और और कामों में परेशान थी इस वक्त फुरसत पाने पर कपड़े धोने आई हूँ । क्योंकि साफ कपड़ों की आवश्यकता आन पड़ी है ।” लड़की के ऐसे कौतूहलपूर्ण उत्तर को सुन बादशाह बड़ा आश्चर्य-चकित हुआ और उसे फटकारते हुए बोला—"ऐ नादान छोकरी ! तू क्या बकती है ! क्या तेरा दिमाग खब्त तो नहीं हो गया है, भला पुरुष को भी कहीं लड़का पैदा होता है ?” लड़की सुअवसर देखकर विनम्रता पूर्वक बोली-“पृथ्वी नाथ ! जब पुरुष को लड़का नहीं हो सकता तो बैल को दूध कैसे होगा ?” बादशाह को अपनी पहली बात स्मरण हो आई चकित होकर लड़की से पूछा-“क्या तू बीरबल की लड़की तो नहीं है?”