बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariSanskritpublished1,402 पृष्ठ
पृष्ठ 1087, कुल 1402 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 1087
ब्राह्मण ४] शाङ्करभाष्यार्थ १०७३
| तदेवाह—तेन ब्रह्मविद्या-मार्गेण धीराः प्रज्ञावन्तः—अन्येऽपि ब्रह्मविद इत्यर्थः, अपियन्ति अपिगच्छन्ति, ब्रह्मविद्याफलं मोक्षं स्वर्गं लोकम्; स्वर्गलोकशब्दस्त्रिविष्टपवाच्यपि सन्निह प्रकरणान्मोक्षाभिधायकः। इतः अस्माच्छरीरपातादूर्ध्वं जीवन्त एव विमुक्ताः सन्तः ॥ ८ ॥ | यही बात श्रुति बतलाती है—उस ब्रह्मविद्यारूप मार्गसे धीर—बुद्धिमान् अर्थात् दूसरे भी ब्रह्मवेत्ता ब्रह्मविद्याके फल मोक्ष—स्वर्गलोकको प्राप्त करते हैं। 'स्वर्गलोक' शब्द देवलोकका वाचक होनेपर भी यहाँ प्रकरणवश मोक्षका वाचक है। इतः--इस शरीरका पतन होनेके पश्चात् जीवित रहते हुए ही विमुक्त होकर [शरीरपातानन्तर मोक्ष प्राप्त करते हैं] ॥ ८ ॥ |
मोक्षमार्गके विषयमें मत-भेद
तस्मिञ्छुक्लमुत नीलमाहुः पिङ्गलँ हरितं लोहितं च । एष पन्था ब्रह्मणा हानुवित्तस्तेनैति ब्रह्मवित् पुण्यकृत्तैजसश्च ॥ ९ ॥
उस मार्गके विषयमें मतभेद है। कोई उसमें शुक्ल और कोई नीलवर्ण बतलाते हैं तथा कोई पिङ्गलवर्ण, कोई हरित और कोई लोहित कहते हैं। किंतु यह मार्ग साक्षात् ब्रह्मद्वारा अनुभूत है। उस मार्गसे पुण्य करनेवाला परमात्मतेजःस्वरूप ब्रह्मवेत्ता ही जाता है ॥ ९ ॥
| तस्मिन् मोक्षसाधनमार्गे विप्रतिपत्तिर्मुमुक्षूणाम्; कथम् ? <br><br> तस्मिन्—शुक्लं शुद्धं विमलमाहुः केचिन्मुमुक्षवः; नीलम् अन्ये, पिङ्गलम् अन्ये, हरितं लोहितं | उस मोक्षसाधनरूप ज्ञानमार्गमें मुमुक्षुओंका मतभेद है; किस प्रकार ? कोई मुमुक्षु तो उसमें शुक्ल शुद्ध अर्थात् निर्मल (उज्ज्वल वर्ण) बतलाते हैं, दूसरे नील वर्ण कहते हैं तथा अपनी-अपनी दृष्टिके अनुसार अन्य मुमुक्षुगण उसमें पिङ्गल, हरित और लोहित |
बृ० उ० ६८—