भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 551, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 551

५४२ श्रीमद्देवीभागवत [ अ० ३

प्रणिधिं प्रेषयामास हयारिस्तु शचीपतिम्।
स सन्देशहरं शीघ्रमाहूयोवाच दैत्यराट् ॥ ९

गच्छ वीर महाबाहो दूतत्वं कुरु मेऽनघ ।
ब्रूहि शक्रं दिवं गत्वा निःशङ्कः सुरसन्निधौ ॥ १०

मुञ्च स्वर्गं सहस्राक्ष यथेष्टं गच्छ मा चिरम्।
सेवां वा कुरु देवेश महिषस्य महात्मनः ॥ ११महिषासुरने इन्द्रके पास अपना एक दूत भेजा। उस दैत्यराजने दूतको बुलाकर उससे कहा—हे वीर! जाओ, हे महाबाहो! तुम मेरा दूतकार्य करो। हे अनघ! तुम निडर होकर स्वर्गमें देवताओंके पास जाकर वहाँ इन्द्रसे कहो—हे सहस्राक्ष! तुम स्वर्ग छोड़ दो और अपनी इच्छाके अनुसार जहाँ चाहो, शीघ्र चले जाओ। अथवा हे देवेश! महान् महिषासुरकी सेवा करो॥ ९-११॥
स त्वां संरक्षयेन्नूनं राजा शरणमागतम्।
तस्मात्त्वं शरणं याहि महिषस्य शचीपते ॥ १२यदि तुम राजा महिषासुरकी शरणागति स्वीकार कर लो तो वे तुम्हारी रक्षा अवश्य करेंगे। अतएव हे इन्द्र! तुम महिषासुरकी शरणमें चले जाओ ॥ १२ ॥
नोचेद्वज्रं गृहाणाशु युद्धाय बलसूदन।
पूर्वैर्जितोऽसि चास्माकं जानामि तव पौरुषम् ॥ १३अन्यथा हे बलसूदन! युद्धके लिये शीघ्र ही अपना वज्र उठा लो। हमारे पूर्वजोंने तुम्हें पराजित किया है, अतएव हम तुम्हारा पुरुषार्थ जानते हैं॥ १३॥
अहल्याजार विज्ञातं बलं ते सुरसङ्घप ।
युध्यस्व व्रज वा कामं यत्र ते रमते मनः ॥ १४अहल्याके साथ अनाचार करनेवाले तथा देवसमुदायके अधिपति हे इन्द्र! मैं तुम्हारे बलसे भलीभाँति परिचित हूँ। तुम मेरे साथ युद्ध करो अथवा जहाँ तुम्हारा मन करे, वहाँ चले जाओ ॥ १४॥
व्यास उवाच
तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य शक्रः क्रोधसमन्वितः ।
उवाच तं नृपश्रेष्ठ स्मितपूर्वं वचस्तदा ॥ १५

न जानेऽहं सुमन्दात्मन् यतस्त्वं मददर्पितः।
चिकित्सां संकरिष्यामि रोगस्यास्य प्रभोस्तव ॥ १६

अतः परं करिष्यामि मूलस्यास्य निर्मूलनम् ।
गच्छ दूत तथा ब्रूहि तस्याग्रे मम भाषितम् ॥ १७**व्यासजी बोले—**हे नृपश्रेष्ठ! दूतका वचन सुनकर इन्द्र कुपित हो उठे; फिर भी उन्होंने मुसकराकर दूतसे कहा—हे मन्दबुद्धि! मैं यह नहीं जान पा रहा हूँ कि तुम अभिमानके मदमें इतना चूर क्यों हो गये हो! मैं तुम्हारे स्वामी महिषासुरके अभिमानरूपी इस रोगकी चिकित्सा अवश्य करूँगा। इसके बाद मैं इस रोगको जड़से नष्ट कर दूँगा। हे दूत! अब तुम जाओ और उस महिषासुरसे मेरी कही गयी बात बता दो। शिष्टजनोंको चाहिये कि दूतोंका वध न करें, अतः मैं तुम्हें छोड़ दे रहा हूँ॥ १५-१७\frac{१}{२}॥
शिष्टैर्दूता न हन्तव्यास्तस्मात्त्वां विसृजाम्यहम् ।
युद्धेच्छा चेत्समागच्छ त्वरितो महिषीसुत ॥ १८[वहाँ जाकर मेरी तरफसे उससे कह देना—]
हे महिषीपुत्र! यदि तुम्हारी युद्ध करनेकी इच्छा हो तो शीघ्र आ जाओ।
हयारे त्वद्बलं ज्ञातं तृणादस्त्वं जडाकृतिः ।
शृङ्गायोस्ते करिष्यामि सुदृढं च शरासनम् ॥ १९हे महिषासुर! तुम तो घास खानेवाले जड प्रकृतिके जीव हो। अतः मुझे तुम्हारा बल ज्ञात है। मैं तुम्हारी सींगोंसे एक सुदृढ़ धनुष बनाऊँगा।
दर्पः शृङ्गबलात्तेऽस्ति विदितं कारणं मया ।
विषाणे ते परिच्छिद्य संहरिष्यामि तद् बलम् ॥ २०तुम्हारे अभिमानका कारण मुझे विदित है। तुम्हें अपनी सींगोंके बलपर गर्व है, अतएव तुम्हारी सींगोंको काटकर मैं उस अभिमानबलको समाप्त कर