भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 122, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 122

( ६ )

प्रस्तावना

इस प्रकार इस ग्रन्थके संशोधन समय ४६ प्रतिर्या मेरे पास उपस्थित थीं यदि इन प्रतिर्यों की परस्पर विभिन्नताके विषयमें जो कुछ मैंने नोटकर रखा है उसे यहाँ लिखने लग जाऊँ तो एक अच्छी पुस्तक तैयार हो जायगी इस लिये मैंने विचार किया है कि “अनुरागसागरकी भूमिका नामकी एक पुस्तक अलग हो लिखकर पाठकों को भेंट करूँगा।

तथापि इतना तो अवश्य कहे बिना नहीं रहा जाता कि, इन ४६ प्रतिर्यों की परस्पर विभिन्नताके कारण एक-एक विषयको जाननेके लिये कभी तो कुल ४६ प्रतिर्योंको उलटना पड़ता था, कभी एक विषयको जाननेके लिये सच्चे ग्रन्थको ही पढ़ जाना पड़ता था, और भिन्न भिन्न शाखा (पंथ) वालोंने अपनी बड़ाई जताने के लिये एक दूसरे की निन्दा और खण्डनमण्डन लिखे हुए हैं, ऐसे स्थानों-पर कई कई विनोक्त विचार करना पड़ा था। जिसका विशेष दृत्तांत जाननेके लिये उपर्युक्त भूमिकाको अवश्य देखना चाहिये, इस प्रकारसे कई महिनोंके कठिन परिश्रमसे सब ग्रन्थोंको मिलाकर मैंने यह ग्रन्थ ठीक किया है।

यद्यपि मेरे परिश्रमका फलस्वरूप यह ग्रंथ ऐसा सुन्दर और इतना बड़ा हुआ है कि, आजतक किसी भी मठ मकान और स्थानके साथ, संत, महन्त और आचार्यके पास इसके जोड़ुका ग्रन्थ मिलना असम्भव है, तथापि जिन ग्रन्थोंके द्वारा शुद्ध और मिलान करके यह ग्रन्थ छपाया गया है उन ग्रन्थों की परस्पर विरोधताको देखकर मेरा मन परस्परके ऐसे स्वार्थसाधक खण्डवाले ग्रन्थोंसे घबरा उठा है और मैं इस बातकी खोजमें हूँ कि, इन प्रतिर्योंसे भी पुरानी प्रति मिले तो उससे फिर इसे शुद्ध करूँ।

कबीरधर्मनगर दामार, खेडा,

१-४-१९१४

बंगाल ददि ८ स. १९७१ वि.

भवदीय—

कबीराश्रमाचार्य स्वामी

श्रीयुगलानन्द बिहारी.