भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 189, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 189

अनुरागसागर

( ६१ )

करि प्रणाम तबहीं पगु धारा । पहुँचे आय धर्म दरबारा ॥ प्रथमैं चलेउ जीवके काजा । पुरुष प्रताप शीशपर छाजा ॥ तेहि युग नाज अचिन्त कहाये । आज्ञा पुरुष जीव पहुँ आये ॥ आवत मिल्यो धर्म अन्याई । तिन पुनि हमसों रार बढ़ाई ॥ मो कहैं देखि धर्म ढिग आवा । महा क्रोध बोले अतुरावा ॥ योगजीत इहवाँ कस आवो । सो तुम हमसो वचन सुनावो ॥ कै तुम हमको मारन आओ । पुरुष वचन सो मोहि सुनायो ॥

योगजीत वचन

तासो कह्यो सुनो धर्मराई । जीव काज संसार सिधार्ई ॥ बहुरि कह्यो सुन सो अन्याई । तुम बहु कीन्ह कपट चतुराई ॥ जीवन कह तुम बहुत भुलावा । बार बार जीवन संतावा ॥ पुरुष भेद तुम गोपित राखा । आपन महिमा परगट भाखा ॥ तस शिलापर जीव जरावहु । जारि बारि निजस्वाद करावहु ॥ तुम अस कष्ट जीव कह दीन्हा । तबहि पुरुष मोहि आज्ञा कीन्हा ॥ जीव चिताय लोक लै जाऊं । काल कष्टसे जीव बचाऊं ॥ ताते हम संसारहि जायब । दे परवाना लोक पठायब ॥

धर्मराय वचन

यह सुनि काल भयंकर भयऊ । हम कहैं त्रास दिखावन लयऊ ॥ सत्तर युग हम सेवा कीन्ही । राज बढ़ाइ पुरुष मुहि दीन्ही ॥ फिर चौंसठ युग सेवा ठयऊ । अष्ट खंड पुरुष मुहि दयऊ ॥ तब तुम मारि निकारे मोही । योगजीत नहि छांड़ी तोही ॥ अब हम जान भली विधि पावा । मारों तोहि लेउँ अब दावा ॥

योगजीत वचन

तब हम कहा सुनो धर्मराया । हम तुम्हरे डर नाहि डराया ॥ हम कहैं तेज पुरुष बल आही । अरे काल तुव डर मोहि नाही ॥

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण) · पृष्ठ 189, कुल 2136 में से · BharatKosha