भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 381, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 381

विवेकसागर

(८५)

सारखी-काम क्रोध विचले, विचले लोभ अकाज ॥ महामोह मनमहँ झखे, गयो हमारो राज ॥ काम क्रोध दोऊ गये, गये लोभ दल भाज ॥ दया क्षमा सन्तोष बल, रहै विवेक सो गाज ॥

चौपाई

मोह बुलायि गर्ब सन कहेऊ । विचलो सबै एक तुम रहेऊ ॥ अब मेरो तुम करो सहाऊ । मोरे संग गर्ब उठि धाऊ ॥ ज्ञान विवेकको मारि भगावें । जप तप साधन मारि सब लावें ॥ बोले गर्ब मोह ते तबहों । का बिसात विवेक की अहहों ॥ मेरो हँकार फिरे जेहि देशा । रहै न ज्ञान विचारको लेशा ॥ बाकी सैन रहे सब जोही । लीन्ह बुलाय मोह तब ओही ॥ लीन्ह सजाय सैन बहु रंगी । मोह गर्ब चढे एकसंगी ॥ मोह दल जब पहुँचे रणमाहीं । खबर भयो विवेक पहुँ ताहीं ॥ सज्यो सेन तब बहु समुदाई । होय निशंक चले रण भाई ॥ उतते मोह रण रंग मचावा । इत विवेक राजा चढि आवा ॥

सारखी-दोउ दल चढि ठाढे भये, मनमें भये निर्वित ॥ कहे कबीर विचारिकै, डरे मोह मदमन्द ॥

चौपाई

देख्यो गर्ब मोह सकाना । करी क्रोध बाण संधाना ॥ बहु बडाइ सो बोलन लाग्यो । ज्ञान विवेक कहाँ अब भाग्यो ॥ आवे सन्मुख मोसे सब काहू । सुनत वचन माह उत्साहू ॥ बेसुध बाण गर्ब तब धारा । उतते चैतन बाण सम्भारा ॥ बल करि गर्ब उठे समुदाई । तबहिँ खवास गयो ठहराई ॥ उग्रज्ञान राजा पहुँ गयऊ । गर्ब गँवार हठ अति भयऊ ॥ राजा मोकहँ आयसु देहू । कौन बाण ते मारी एहू ॥

न. ३ कबीरसागर - ५