भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 473, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 473

बोधसागर

(२९)

काल रूप धरि गुरु कहावै । करि पारख तासो हरिजावै ॥ अन्धविश्वास जगतसो सोवै । जाय नरक पुनि मूलहु खोवै ॥ निरखि परखिकै शरणै जावै । अगम निगम सब सोई जनावै॥ रहै अजाचक नामलौ लाई । जीव दया सन्तन सेवकाई ॥ निजआतमसम सबही जानौ । प्रेम प्रीतिसे सेवा ठानौ ॥ परमारथकी भिक्षा करिये । गुरु साधुन आज्ञा अनुसरिये॥ अभ्यागत आतम सम जाने । साधुनाम सद्गुरु सहिदाने ॥ छंद-गुरुसाधु महिमा अमित अगम अपार पारनहिं कोऊ लहै॥ त्रीदेव दश औतार हरि गुरु साधु पद रज तेऊ चहैं ॥ सनकादिक सुरनरमुनि सिद्धि ज्ञानीसाधु गुरु आतित रहै॥ हरि आपु मुख महिमा प्रकाशें निगम अस्तुति नित कहै ॥ सारखी-अस नर पाँवर अन्धमति, हृदय न करहिं विचार ॥ गुरु सन्तन्ह पद सारतजि, विष वेली प्रतिपार ॥ सोरठा-सुत नारी हित प्रान, गुरु सन्तन्ह सो चातुरी ॥ जब यम बाँधै तान, तब पछितावहि सुगुध नर ॥

धर्मदासवचन-चौपाई

धन सतगुरु धन तुमरी बानी । मोहिअसअधमदीन्हगतिजानी अब साहब मोहि आपन करहु । मम शिरचरणसरोरुह धरहु ॥ मैं आपन दिन शुभकरि जाना । तोहरे दरश मोक्ष परमाना ॥ अब अस दया करहु दुखभञ्जन । कबहुँमोहिनधरिपाव निरञ्जन॥

जिन्दा वचन

अहो धर्मदास दरश तुम पावो । शब्द गहे होय जिवमुक्तावो ॥ यमफन्दा तब निश्चै छूटै । जब यमरासो तिनका टूटै ॥ अमीअंक परवाना पावै । सुमिरण नामध्यान चितलावै॥ हियते और आस सब छोडे । सद्गुरु चरण नेह चित माडे ॥