भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 513, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 513

सत्य कबीराय नमः

बोधसागर

द्वितीयस्तत्रंगः

अमरसिंहबोध

धर्मदास वचन-बीपाई

धर्मदास उठि ठाढे भयऊ । दोउकर जोरि सो विनती कियऊ ॥ जुग जुग जीव चेताये ज्ञानी । कालफांस ते छुडाये आनी ॥ युगकमोद कीना जिव काजा । सोई तुम भाषि कहो निज साजा ॥ यमराजाते भये छुटारा । निर्भय हंसालोक सिधारा ॥

सतगुर वचन

धर्मदास मैं कहि समुझाऊँ । युगकमोदकी खबर सुनाऊँ ॥ जब हम इते पुरुषमें पाँही । तबकी बात कहू सब तोही ॥ युग परवान चाकरी भयऊ । युग जुग पंथपसारा कियऊ ॥ अर्बे खर्बेजिव असंख्य अपारा । सब उबार लाये पुरुष दरबारा ॥ रहे सब हंस पुरुषके पास । करते कुतूहल लोकनिवासा ॥ भूख प्यास निद्रा नहिं भाई । पुरुष ध्यानमें रहे समाई ॥ पुरुष दयाल दयाकरि भारी । षोडश रवि हंस उजियारी ॥ सेज पुष्प बनी अति भावन । सुख विनोद सब लोकसुहावन ॥ बैठे पुरुष सेजपर आयी । तत्क्षण ज्ञानी लिये बुलाई ॥ ज्ञानी तुम जाओ संसारा । जाइ करो अब हंस उबारा ॥ सिंगलद्वीप अमरपुर गामा । अमरसिंह राजा करनामा ॥ ताको अबे चेताओं जायी । चेतन अंश जग रहे खुलायी ॥