कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 514, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें(७०)
अमरसिंह बोध
ज्ञानी वचन
ज्ञानी वचन कहै कर जोरी । सत्यपुरुषएक बिनती मोरी ॥ पुरुष मोहिं पठवो संसारा । कौन नामते हंस उबारा ॥ साखी-कौन नाम हंसन कहैं, कौन देऊँ कडिहार ॥ कौन नाम नारिन कहैं, जाते होई उबार ॥
चौपाई
कालफाँस जासे कटि जावे । सहजे हंसलोक महाँ आवे ॥ इतना बोल पुरुषसे पाऊँ । तब भवसागरमें चलिजाऊँ ॥
पुरुष वचन
अहो ज्ञानी वचन सुनि लेहू । मान सिखापन शिरपर देहू ॥ सब राह दिखाऊँ मैं तोही । उबरे हंसा अधिकारी सोई ॥ साखी-बालककू बीरा कहो, तिरिया कुटिल सनेह ॥ सुरतवंत कोयह शब्द है; पुरुष नाम निज लेह ॥
चौपाई
पुरुष हुकम दीना तेहि बारा । ज्ञानी वेग जाओ संसारा ॥ मूलनाम परवाना देहू । सकल जीव अपना करि लेहू ॥ ज्ञानी चले लोकते जबहीं । धर्म धीर मिले पुनि तबहीं ॥ देखत धर्मरायमनहिं संकाना । आपन हानि मनहिं अनुमाना ॥ ज्ञानी तुम सुनो वचन हमारा । काहेको आये तुम संसारा ॥ चौदा भुवन राज लिख दीना । अब काहेको चितवन कीना ॥ आहार यही हम कहैं दियऊ । पुरुषदया अब काहेकु कियऊ ॥ राज हमारो है संसारी । मुखदुःख जीवन देहुँ अपारी ॥ ब्रह्मा विष्णु मदेश कहाई । मेरे अंस जगमाँहि रहाई ॥ हमतो रहही शून्य मँझारी । गम नहिं पावे कोइ हमारी ॥ राज भार सब उनको दियेऊ । हम न्यारे होइ देखत रहेऊ ॥