महाभारत (खंड ३) - विराट, उद्योग व भीष्म पर्व
Mahabharata (Vol 3) - Virata, Udyoga and Bhishma Parva
महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 877, कुल 2343 में से
संदर्भ में पढ़ेंजहि शत्रून् रणे राजन् स्वधर्ममनुपालय । मा त्वादृशं सुकृपणं शत्रूणां भयवर्धनम् ॥ ३० ॥ राजन्! तू युद्धमें शत्रुओंको मार और अपने धर्मका पालन कर। शत्रुओंका भय बढ़ानेवाले तुझ वीर पुत्रको मैं अत्यन्त दीन या कायरके रूपमें न देखूँ ॥ ३० ॥
अस्मदीयैश्च शोचद्भिर्नदद्भिश्च परैर्वृतम् । अपि त्वां नानुपश्येयं दीनाद् दीनमिव स्थितम् ॥ ३१ ॥ मैं तुझे दीनसे भी दीनके समान दयनीय अवस्थामें पड़ा हुआ तथा शोकमग्न हुए अपने पक्षके और गर्जन-तर्जन करते हुए शत्रुपक्षके लोगोंसे घिरा हुआ नहीं देखना चाहती ॥ ३१ ॥
हृष्य सौवीरकन्याभिः श्लाघस्वार्थैर्यथा पुरा । मा च सैन्धवकन्यानामवसन्नो वशं गमः ॥ ३२ ॥ तू सौवीरदेशकी कन्याओं (अपनी पत्नियों)-के साथ हर्षका अनुभव कर। पहलेकी भाँति अपने धनकी अधिकताके लिये गर्व कर। विपत्तिमें पड़कर सिन्धुदेशीय (शत्रुदेशकी) कन्याओंके वशमें न हो जा ॥ ३२ ॥
युवा रूपेण सम्पन्नो विद्यायाभिजनेन च । यत् त्वादृशो विकुर्वीत यशस्वी लोकविश्रुतः ॥ ३३ ॥ अधुर्यवच्च वोढव्ये मन्ये मरणमेव तत् । तू रूप, यौवन, विद्या और कुलीनतासे सम्पन्न है, यशस्वी तथा लोकमें विख्यात है। तुझ-जैसा वीर पुरुष यदि पराक्रमके अवसरपर डर जाय, भार ढोनेके समय बिना नथे हुए बैलके समान बैठ रहे या भाग जाय तो मैं इसे तेरा मरण ही समझती हूँ ॥ ३३ १/२ ॥
यदि त्वामनुपश्यामि परस्य प्रियवादिनम् ॥ ३४ ॥ पृष्ठतोऽनुव्रजन्तं वा का शान्तिर्हृदयस्य मे । यदि मैं यह देखूँ कि तू शत्रुसे मीठी-मीठी बातें करता तथा उसके पीछे-पीछे जाता है तो मेरे हृदयमें क्या शान्ति मिलेगी? ॥ ३४ १/२ ॥
नास्मिन् जातु कुले जातो गच्छेद योऽन्यस्य पृष्ठतः ॥ ३५ ॥ न त्वं परस्यानुचरस्तात जीवितुमर्हसि । इस कुलमें कभी कोई ऐसा पुरुष नहीं उत्पन्न हुआ, जो दूसरेके पीछे-पीछे चला हो। तात! तू दूसरेका सेवक होकर जीवित रहनेके योग्य नहीं है ॥ ३५ १/२ ॥
अहं हि क्षत्रहृदयं वेद यत् परिशाश्वतम् ॥ ३६ ॥ पूर्वैः पूर्वतरैः प्रोक्तं परैः परतरैरपि । शाश्वतं चाव्ययं चैव प्रजापतिविनिर्मितम् ॥ ३७ ॥ स्वयं विधाताने जिसकी सृष्टि की है, प्राचीन और अत्यन्त प्राचीन पुरुषोंने जिसका वर्णन किया है, परवर्ती और अतिपरवर्ती सत्पुरुष जिसका वर्णन करेंगे तथा जो चिरन्तन