झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)
Rani Lakshmibai of Jhansi Historical Biography
वृन्दावनलाल वर्मा / ऐतिहासिक शोध द्वारा
पृष्ठ 145, कुल 526 में से
संदर्भ में पढ़ें१३४ झांसी की रानी [ २७ ] एलिस का भेजा हुआ राजा गङ्गाधरराव का १६ नवम्बर का खरीता और उनके देहान्त का समाचार मालकम के पास जैसे ही कैथा पहुंचा उसने गवर्नर जनरल को अपनी चिट्ठी अविलम्ब (२५ नवम्बर के दिन) भेज दी । चिट्ठी के साथ एलिस का भेजा हुआ खरीता और गङ्गाधरराव का वह खरीता भी, जो उन्होने सीधा मालकम के पास पहुंचवाया था, भेज दिया । मालकम की चिट्ठी का सार यह था — 'झांसी के राजा को बिना कम्पनी सरकार की अनुमति लिये, गोद लेने का अधिकार नही है । रानी योग्य और लोकप्रिय हैं, परन्तु कम्पनी का शासन जन-हित की दृष्टि से ज्यादा अच्छा होगा । ऐसी परिस्थिति में रानी को पाच सहस्र मासिक वृत्ति, निजी सम्पत्ति और नगर का महल दे दिया जावे ।' इस प्रकार की चिट्ठी के भेजने के उपरान्त ही मालकम ने झांसी के बन्दोवस्त का प्रयास शुरू कर दिया और अपना फौज फाटा बढा दिया । इधर झांसी दरबार के लोगो का विश्वास था कि दत्तक पुत्र के नाम पर राज्य चलेगा और वे दामोदरराव के नाम पर शासन प्रबन्ध करने भी लगे । उन्नीसवी शताब्दि के आरम्भ काल में जब कम्पनी का राज्य जल्दी जल्दी बढा तब वह अपनी नीति और हथियार की विजय के बोझ से लदी सी जा रही थी और समय समय पर कम्पनी के साझीदारों ने विचार प्रकट किया था कि विजय और इलाके की सीमा बढाने की योजनायें घृणास्पद हैं । और ब्रिटिश जाति की इच्छा, प्रतिष्ठा और नीति के प्रतिकूल हैं । असल बात यह थी कि कही ऐसा न हो कि मुफ्त में आया हुआ इतना माल किसी अदृष्ट गड्ढे मे चला जावे । इन योजनाओ का सही रूप डलहौजी था उसकी नीति में कुछ भी लगा-लिपटा हुआ न था । उसका वक्तव्य स्पष्ट था ।