संतति शास्त्र

संतति शास्त्र
Santati Shastra
by पं० अयोध्याप्रसाद भार्गव
Source: Santati - Shastra · काशी, भार्गव पुस्तकालय (origin)
Devanagarihipublished302 pages
Page 219 of 302
Read in contextPage 219
सन्तति-शास्त्र ।
१९८
( ३ )
गर्भावस्था में स्त्रीको किन-किन बातोंसे बचना चाहिये ?
१. भारी बोझ उठाना या कठिन परिश्रम करना ।
२. ऊँचे स्थानसे कूदना या तेजीसे दौड़ना ।
३. खट्टी, तीखी, बासी या गरिष्ठ चीजें खाना ।
४. अधिक गरम या अधिक ठण्डी चीजोंका सेवन ।
५. अधिक देर तक जागना या दिनमें बहुत सोना ।
६. क्रोध, शोक, भय या चिन्ता करना ।
७. तंग कपड़े पहनना ।
८. बिना वैद्यकी सलाहके तेज दवाइयाँ खाना ।
९. गर्भावस्थाके अन्तिम महीनोंमें सम्भोग करना ।
१०. ऊबड़-खाबड़ रास्तोंपर सवारी करना ।
इन सब बातोंसे गर्भपात होनेका या सन्तानके निर्बल व रोगी होनेका भय रहता है ।