शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)
Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary
शार्ङ्गधराचार्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)
पृष्ठ 125, कुल 356 में से
संदर्भ में पढ़ेंप्रथमोऽध्यायः] स्वरसादिकल्पना 89 यह खाँसी, दमा, प्रतिश्याय एवं स्वरभेद (गला बैठना) को जीतता है। वक्तव्य-इस पर पत्ते लपेटने की आवश्यकता नहीं होती है, जैसा कि अन्य पुटपाकों में कहा गया है। शुण्ठी पुटपाक चूर्णं किञ्चिद् घृताभ्यक्तं शुण्ठ्या एरण्डजैर्दलैः। वेष्टितं पुटपाकेन विपचेन्मन्दवह्निना ।। 42 ।। तत उद्धृत्य तच्चूर्णं ग्राह्यं प्रातः सितान्वितम्। तेन यान्ति शमं पीडा आमातीसारसम्भवाः ।। 43 ।। सोंठ के चूर्ण को थोड़े घी में मिलाकर और एरण्ड के पत्तों से लपेट कर पुटपाक की विधि से अत्यन्त मन्द आग में पकाये, तदनन्तर उसे निकाल कर तथा समभाग चीनी मिलाकर प्रातःकाल सेवन करे, इससे आमातिसार की पीड़ा शान्त हो जाती है। वक्तव्य-द्रव्य के सूखा होने के कारण तथा उसमें भी घी जैसी ज्वलनशील वस्तु होने के कारण 'मन्दाग्नि' में देने की सम्मति दी गयी है। दूसरा शुण्ठी पुटपाक शुण्ठीकल्कं विनिक्षिप्य रसैरेरण्डमूलजैः। विपचेत् पुटपाकेन तद्रसः क्षौद्रसंयुतः ।। 44 ।। आमवातसमुद्भूतां पीडां जयति दुस्तराम्। एरण्ड की जड़ के रस से सोंठ का कल्क (चटनी) बनाकर और एरण्ड के ही पत्तों में डालकर (लपेट) पुटपाक की विधि से पकाये। इसका रस शहद मिलाकर पीने से दुःसाध्य आमवात अर्थात् गठिये की पीड़ा को जीतता है। सूरण पुटपाक सौरणं कन्दमादाय पुटपाकेन पाचयेत् ।। 45 ।। सतैललवणस्तस्य रसश्चार्शोविकारनुत्। सूरण (जिमीकन्द) के कन्द को लेकर पुटपाक की विधि से पकाये। फिर उसके रस को निकाल कर तिल-तैल तथा नमक मिलाकर पीये। यह बवासीर को नष्ट करता है। मृगशृंग पुटपाक शरावसम्पुटे दग्धं शृङ्गं हरिणजं पिबेत् ।। 46 ।। गव्येन सर्पिषा युक्तं हृच्छूलं नाशयेद् ध्रुवम्। इति श्रीदामोदरसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां शार्ङ्गधरसंहितायां मध्यमखण्डे स्वरसादिकल्पना नाम प्रथमोऽध्यायः ।। 1 ।। हरिण के सींग को टुकड़े कर दो सिकोरों में बन्द करके जला दें, फिर गाय के घी के साथ मिलाकर खायें, तो इससे हृदय का शूल शीघ्र ही नष्ट हो जाता है। वक्तव्य-आजकल प्रायः बारहसिंगा का सींग उपयोग में लाया जाता है और इसे 'शृंगराज' कहा जाता है। इसकी भस्म एक पुट में ही उत्तम नहीं बनती, अतः कई पुटें दी जाती हैं। जब तक सफेद न हो जाये तब तक घीकुआर के रस अथवा आक के दूध में पीसकर पुटें दी जाती हैं। इस प्रकार यह और भी उत्तम हो जाता है। यह भस्म कास, श्वास, ज्वर, आमवात आदि रोगों में बहुत लाभ करती है। इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारादत्त त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी विरचित दीपिका व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से संवलित शार्ङ्गधरसंहिता मध्यमखण्ड का पहला अध्याय समाप्त ।। 1 ।।