भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 623, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 623

अध्याय ११ ] भगवान् शिव तथा देवी पार्वतीकी विभूतियोंका वर्णन एवं लिङ्गपूजनका माहात्म्य ६२१

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
यमस्त्रियम्बको देवस्तत्प्रिया गिरिकन्यका।
वरुणो भगवान् रुद्रो गौरी सर्वार्थदायिनी ॥ ९

बालेन्दुशेखरो वायुः शिवा शिवमनोरमा।
चन्द्रार्धमौलियक्षेन्द्रः स्वयमृद्धिः शिवा स्मृता ॥ १०

चन्द्रार्धशेखरश्चन्द्रो रोहिणी रुद्रवल्लभा।
सप्तसप्तिः शिवः कान्ता उमादेवी सुवर्चला ॥ ११पुत्री उमा शची हैं। स्वयं रुद्र ही अग्नि हैं तो शिवकी अर्धाङ्गिनी पार्वती स्वाहा हैं। त्रिनेत्र शिव यम हैं तो गिरिपुत्री पार्वती उनकी प्रिया हैं। भगवान् रुद्र वरुण हैं तो समस्त अभीष्ट प्रदान करनेवाली पार्वती उनकी भार्या हैं। बालचन्द्रको मस्तकपर धारण करनेवाले शिव वायु हैं तो शिववल्लभा पार्वती उनकी भार्या हैं। मस्तकपर अर्धचन्द्रसे सुशोभित होनेवाले शिव कुबेर हैं तो साक्षात् शिवा कुबेरपत्नी ऋद्धि कही गयी हैं। अर्धचन्द्रसे सुशोभित मस्तकवाले शिव चन्द्रमा हैं तो रुद्रप्रिया शिवा रोहिणी हैं। भगवान् शिव सूर्यदेव हैं तो उनकी प्रिया भगवती उमा [ सूर्यपत्नी ] सुवर्चला हैं ॥ ७—११॥
षण्मुखस्त्रिपुरध्वंसी देवसेना हरप्रिया।
उमा प्रसूतिर्वै ज्ञेया दक्षो देवो महेश्वरः ॥ १२

पुरुषाख्यो मनुः शम्भुः शतरूपा शिवप्रिया।
विदुर्भवानीमाकूतिं रुचिं च परमेश्वरम् ॥ १३

भृगुर्भगाक्षिहा देवः ख्यातिस्त्रिनयनप्रिया।
मरीचिर्भगवान् रुद्रः सम्भूतिर्वल्लभा विभोः ॥ १४

विदुर्भवानीं रुचिरां कविं च परमेश्वरम्।
गङ्गाधरोऽङ्गिरा ज्ञेयः स्मृतिः साक्षादुमा स्मृता ॥ १५

पुलस्त्यः शशभृन्मौलिः प्रीतिः कान्ता पिनाकिनः।
पुलहस्त्रिपुरध्वंसी दया कालरिपुप्रिया ॥ १६

क्रतुर्दक्षकतुध्वंसी सन्नतिर्दयिता विभोः।
त्रिनेत्रोऽत्रिरुमा साक्षादनुसूया स्मृता बुधैः ॥ १७

ऊर्जामाहुरुमां वृद्धां वसिष्ठं च महेश्वरम्।
शङ्करः पुरुषाः सर्वे स्त्रियः सर्वा महेश्वरी ॥ १८त्रिपुरका नाश करनेवाले शिव कार्तिकेय हैं तो शिवप्रिया पार्वती [ कार्तिकेयभार्या ] देवसेना हैं। भगवान् महेश्वर दक्षप्रजापति हैं तो उमाको प्रसूति जानना चाहिये। शम्भु पुरुष नामक मनु हैं तो शिवप्रिया पार्वती शतरूपा हैं। परमेश्वर शिवको रुचिप्रजापति तथा भवानीको आकूति कहा गया है। भगके नेत्रको विनष्ट करनेवाले शिव भृगु हैं तो त्रिनेत्र शिवकी प्रिया पार्वती ख्याति हैं। भगवान् रुद्र मरीचि हैं तो प्रभु शिवकी प्रिया पार्वती सम्भूति हैं। परमेश्वरको कवि (शुक्र) तथा भवानीको रुचिरा कहा गया है। गङ्गाधर शिवको अंगिराके रूपमें जानना चाहिये और साक्षात् उमाको स्मृतिके रूपमें समझना चाहिये। चन्द्रशेखर शंकरजी पुलस्त्य हैं तो पिनाकधारी शिवकी प्रिया पार्वती प्रीति हैं। त्रिपुरका विध्वंस करनेवाले शिव ऋषि पुलह हैं तो कालरिपु शिवकी प्रिया उमा दया हैं। दक्षके यज्ञको नष्ट करनेवाले शिव क्रतु हैं तो सर्वव्यापी शिवकी भार्या पार्वती सन्नति हैं। विद्वानोंने तीन नेत्रोंवाले शिवको अत्रि तथा साक्षात् उमाको अनसूया कहा है। महेश्वर शिवको वसिष्ठ तथा श्रेष्ठ उमाको ऊर्जा कहा गया है। [ संसारके ] सभी पुरुष शिवरूप हैं और सभी स्त्रियाँ महेश्वरी पार्वतीरूपा हैं ॥ १२–१८॥
पुल्लिङ्गशब्दवाच्या ये ते च रुद्राः प्रकीर्तिताः।
स्त्रीलिङ्गशब्दवाच्या याः सर्वा गौर्या विभूतयः ॥ १९

सर्वे स्त्रीपुरुषाः प्रोक्तास्तयोरेव विभूतयः।
पदार्थशक्तयो या यास्ता गौरीति विदुर्बुधाः ॥ २०

सा सा विश्वेश्वरी देवी स च सर्वो महेश्वरः।
शक्तिमन्तः पदार्था ये स च सर्वो महेश्वरः ॥ २१पुल्लिंगशब्दवाची जो भी पदार्थ हैं, वे सब रुद्र कहे गये हैं; स्त्रीलिङ्गशब्दवाची जो भी हैं, वे सब गौरीकी विभूतियाँ हैं। सभी स्त्री-पुरुष उन्हीं दोनोंकी ही विभूतियाँ कही गयी हैं। पदार्थोंकी जो-जो शक्तियाँ हैं, वे सब गौरी