उर्दू से शुद्ध हिन्दी

उर्दू से शुद्ध हिन्दी
Urdu Se Shuddh Hindi
रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Digital Compilation by Robin Sirana · Robin Sirana · 2020 (उद्गम)
DevanagariHindipublished48 पृष्ठ
पृष्ठ 3, कुल 48 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 3
आग्राज= आरम्भ,
आगोश= अलिंगन, गोद, छाती
आँच= ज्वाला, उष्णता, उत्साह, हानि, दुःख
आंचल= दोपट्टे का कोना
आज़= प्रचण्ड इच्छा, लोभ, लिप्सा
आज़र्दाह= उदास, दुःखित, खीजा हुआ, व्याकुल, बेचैन
आज़माईश= प्रयत्न, प्रयोग, जाँच, सिद्ध करना
आज़ाद= स्वतन्त्र, बाधारहित
आजिज़= शक्तिहीन, उदासीन
आज़िम= दृढ़ता, सुनिश्चित
आतिश= आग
आदत= रीति, आचरण, प्रयोग, प्रवृत्ति
आदमी= व्यक्ति
आदमियत= मनुष्यत्व, मनुष्यता, शिष्टता
आदाब= आचरण (अदब का बहुवचन)
आदिल= न्यायपूर्ण, सच्चा, नेक, निष्कपट
आंधी= धूल भरी तेज़ हवा, अंधड़
आप= स्वयं, किसी को सम्मान से सम्बोधित करना
आफ़ताब= सूर्य
आफ़ात= दुर्भाग्य, कठिनाइयां, बुराइयां (आफ़त का बहुवचन)
आब= पानी, चमक, सुन्दरता, तलवार की धार