ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)
Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation
महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय द्वारा
स्रोत: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (उद्गम)
पृष्ठ 146, कुल 592 में से
संदर्भ में पढ़ें१३२ [ दूसरी पञ्चिका हविष्पंचक का याज्य मंत्र यह है :— हरि वाँ इन्द्रो धाना प्रत्तु पूषण्वान् करंभं सरस्वतीवान् भारतीवान् परिवाप इन्द्रस्यापूप” । “घोड़ों वाला इन्द्र धान खावे, पूषावाला करंभ, सरस्वती- वाला और भारतीवाला इन्द्र परिवाप खावे । इन्द्र का पुरोडाश या अपूप है ।” इन्द्र के दो घोड़े हैं ऋक् और साम । पशु पूषन हैं । करंभ अन्न है । सरस्वतीवान् और भारतीवान् कहा, इसमें सरस्वती का अर्थ है वाणी । प्राण भरत है । “परिवाप इन्द्रस्य अपूप” में परिवाप अन्न है और अपूप इन्द्रिय है । इस प्रकार यज्ञ करके होता यजमान को देवताओं का सायुज्य, सरूपता और सालो- क्यता प्राप्त करा देता है और स्वयं भी श्रेय, सायुज्य और श्रेष्ठता का लाभ करता है जो इस रहस्य को समझता है । पुरोडाश की हर सवन की स्विष्टकृत आहुति यह है “हविरग्नेवीहि”—“अग्नि हवि खा !” इस प्रकार अवत्सार ऋषि अग्नि के प्रिय धाम को पा गया और परम लोक को पहुँच गया । जो इस रहस्य को समझता है और समझकर हवि-पंचक की आहुति देता है और याज्य मंत्र बोलता है वह भी यही लाभ प्राप्त करता है । (६) ऐतरेय ब्राह्मण की दूसरी पञ्चिका का तीसरा अध्याय समाप्त