ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)
Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation
महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय द्वारा
स्रोत: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (उद्गम)
पृष्ठ 7, कुल 592 में से
संदर्भ में पढ़ेंदो शब्द ऐतरेय ब्राह्मण का हिन्दी अनुवाद मेरे पास बहुत दिनों से पड़ा हुआ था। साधनों के अभाव से इसका प्रकाशन न हो सका। मैं हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग का आभारी हूँ, जिसके उद्योग से यह छप कर हिन्दी-प्रेमी जनता के समक्ष आ रहा है। इसी के साथ-साथ मैं एक और सहायता का उल्लेख करना चाहता हूँ जिसको अत्यन्त घनिष्ट सम्बन्ध के कारण आभार या कृतज्ञता का प्रकाशन कहना तो शायद उचित न होगा। परन्तु इसको आत्म-अभिमान या स्वान्त-सुख का प्रकाशन कहना अनुचित न होगा। यह सहायता है मेरे ज्येष्ठ पुत्र चिरंजीव डाक्टर सत्यप्रकाश डी० एस-सी०, प्रोफेसर प्रयाग विश्व- विद्यालय की जो तीस वर्ष से निरन्तर मेरे सभी साहित्यिक कार्यों में हाथ बँटाते रहे हैं। प्रूफ देखना, सूची तैयार करना और अन्य अनेक परामर्श देना उनका निरन्तर कार्य्य रहा है। इधर २५ वर्ष से तो शायद मैंने कोई ऐसी पुस्तक नहीं लिखी जिसमें उनका किसी न किसी प्रकार हाथ न रहा हो। गंगाप्रसाद उपाध्याय