अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)
पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा
स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)
पृष्ठ 60, कुल 292 में से
संदर्भ में पढ़ेंनिवासी देख नहीं सकते इसीसे तुम मुझे नग्न देख रहे हो।” नगर निवासी निरे भाँदू नहीं थे; उनमें भी एक से एक धुरंधर विद्वान थे । आपस में बोले-“हो न हो! यह सब बीर- बल के ही बहकावे में आ गये हों । तुम लोग जानते हो कि बीरबलको मरे आज कई वर्षों का समय बीत गया, फिर बीर- बल कहाँ से आ पहुँचा । यह बात सबको स्मरण होगा कि एक समय बादशाह ने बीरबल से एक अजीब तमाशा दिखलाने को कहा था । जिस कारण इतने दिनों तक गुप्त रह कर आज बादशाह को अजीब तमाशा दिखलाता हुआ आ रहा है।” सब नागरिकों ने इस बात को स्वीकार किया और सब बीरबल की बुद्धिमानी पर और जोर जोर से हँसने लगे । नागरिकों के ऐसे हास्य और भाषण को सुनकर नग्न अमीरों के कान खड़े हो गये; परन्तु फिर भी वे बीरबलकी सारी बातें सच्ची मानकर नगर वासियों की उपेक्षा करते हुये महल की तरफ चले । बीरबल अपने दल के सहित सारे नगर में घूमता फिरता शाही दर्बार में जा पहुँचा । सब लोग जगह बा जगह खड़े हो गये, परन्तु बीर- बल बादशाह को सबसे अलग ले गया और तब एकान्त में अपना दोनों हाथ जोड़कर बोला-“पृथ्वीनाथ ! यदि मेरे अपराधों की माफी मिले तो मैं कुछ निवेदन करूँ ।” बादशाह ने कहा-“अच्छा कहो, तुम्हें माफी दी जायगी ।” तब बीरबल बोला-“हुजूर को स्मर्ण होगा कि एक समय वर्ष के भीतर मुझे एक अजीब तमाशा दिखलाने को श्रीमान् ने हुक्म दिया था और यह भी बचन दिया था कि उस अजीब