भारतकोश
आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik

महाकवि जगनिक द्वारा

DevanagariHindipublished618 पृष्ठ

पृष्ठ 302, कुल 618 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 302

चन्द्रावलि की चौथ । २९९ १७ कलहा लरिका बच्छराज का नामी सबै बनाफरराय १४ लड़िकै जितिहौ तुम इनते ना मरिकै सात धरौ अवतार ॥ लैके फौजैं सूरज बेटा मलखे साथ होउ तय्यार १५ विदा माँगिकै महराजा ते सूरज सिरसा का सरदार ॥ आये फौजन में मलखाने सब दल बेगि भयो तय्यार १६ गज इकदन्ता चौंड़ा बैठ्यो सूरज सब्जा पर असवार ॥ कूच को डङ्का बाजन लाग्यो हाथिन घोर कीन चिग्घार १७ चलिभइँ फौजैं दल बादल सों बौरीगढ़ै गई नगच्याय ॥ आठकोस जब बौरी रहिगै आल्हा डेरा दीन गड़ाय १८ तम्बू गड़िगा तहँ आल्हाका बैठे सबै शूरमा आय ॥ आल्हा बोले तहँ देवा ते कहिये करिये कौन उपाय १६ इतना सुनिकै देवा बोला साँची तुम्हें देयँ बतलाय ॥ योगी बनिकै बौरी चलिये तौसबहालठीकमिलिजाय २० यह मन भाई मलखाने के गुदरी पहिरि लीनतत्काल ॥ आल्हा देवा ब्रह्मा ठाकुर इनहुनतिलक लगायोभाल २१ लीन बाँसुरी ब्रह्मा ठाकुर खँझरी मैनपुरी चौहान ॥ कर इकतारा आल्हा लीन्ह्यो डमरू लीन वीर मलखान २२ चारो चलिभे फिरि तम्बुन ते बौरीगढ़ै पहुँचे आय ॥ बजी बाँसुरी तहँ ब्रह्माकी देवा खँझरी रहा बजाय २३ टप्पा ठुमरी भजन रेखता मलखे गावैं मेघ मलार ॥ को गति बरवै इकतारा कै बाजैं खूब लोह के तार २४ रूप देखिकै तिन योगिन का मोहे सबै नारिनर बाल ॥ बात फैलिगै बौरीगढ़ में योगी आये खूब विशाल २५ भा खलभल्ला औ हल्लाअति पहुँचे वीर शाहके द्वार ॥