भारतकोश
आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik

महाकवि जगनिक द्वारा

DevanagariHindipublished618 पृष्ठ

पृष्ठ 42, कुल 618 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 42

अथ आल्हखण्ड ॥ महोबे का प्रथमयुद्धवर्णन ॥ सवैया ॥ काको मैं ध्यावों मनावों सदा तुमको तजिकै सुनिये रघुनाथा । मेरे तो एक तुम्हीं प्रभुजी अब काह बनाय लिखों बहुगाथा ॥ स्वारथ साथ सबै नरदेत न देत कोऊ परमारथ साथा ॥ दीन पुकार करै ललिते प्रभु बेगिकरो जनजानि सनाथा १ सुमिरन ॥ कण्ठ में बैठो तुम कण्ठेश्वरि भुजबल बैठिजाउ हनुमान ॥ बैठु शारदा मोरि जिह्वा माँ जासों करूँ आल्ह को गान १ नहीं आसरा निजभुजबलको है यहु आल्हा सिंधु अपार ॥ डगमग डगमग नैया होवै माता तुही लगावै पार २ रह्यों प्रतापी मैं सतयुग माँ त्रेता रह्यों बहुत बरियार ॥ बड़ी बड़ाई भै द्वापर माँ जबलग रहे परीक्षित यार ३ अब बृद्धाई अति छाई है गाई जाय नहीं सो यार ॥