अर्थसंग्रह (लौगाक्षि भास्कर - पूर्वमीमांसा न्याय एवं धर्म-मीमांसा सटीक)
Arthasangraha of Laugakshi Bhaskara with Hindi Commentary
लौगाक्षि भास्कर द्वारा
पृष्ठ 72, कुल 84 में से
संदर्भ में पढ़ें६६ अर्थसंग्रहः— नहीं माननेसे 'राजपुरुषमानय' यहांपर आनयन क्रियामें राजाका अन्वय होने लगेगा । इसलिए प्रत्ययार्थका ही नञर्थ अभावमें अन्वय होगा । प्रत्ययार्थमें भी आख्याताार्थ आर्थी भावनाका अन्वय नहीं होगा क्योंकि आर्थीभावना लिङ् अर्थ ( वाच्य ) शाब्दीभावनामं विशेषण है अतः सर्वापेक्षया प्रधान जो लिङर्थ शाब्दी भावना है उसीका नञर्थके साथ अन्वय होगा । नञ्स्वभावकथनम् । नञश्चैष स्वभावो यत्स्वसमभिव्याहृतपदार्थविरोधिवोधकत्वम् । यथा 'घटो नास्ती'त्यादौ अस्तीतिशब्दसमभिव्याहृतो नञ् घटसत्त्वविरोधि घटासत्त्वं गमयति, तदिह लिङ्समभिव्याहृतो नञ् लिङर्थप्रवर्तनाविरो- थिनीं निवर्तनामेव बोधयति । विधिवाक्यश्रवणेऽयं मां प्रवर्तयतीति प्रती- तेः । तस्मान्निषेधवाक्यस्थले निवर्तनैव वाक्यार्थः । यदा तु प्रत्ययार्थस्य तत्रान्वये बाधकं तदा धात्वर्थस्यैव तत्रान्वयः । नञ्का यह स्वभाव है कि स्व ( नञ् ) समभिव्याहृत ( पासमें वर्तमान ) पदार्थका विरोधी जो है उसका बोधक होता है । जैसे 'घटो नास्ति' यहां पर अस्ति शब्दका समभिव्याहृत नञ् घटसत्त्वके विरोधी घटसत्ताभावका बोधक होता है उसी तरह लिङ्-समभिव्याहृत नञ् लिङर्थप्रवर्तनाके विरोधी अर्थात् निवर्तनाका बोधक होगा । क्योंकि जैसे विधि वाक्यके श्रवण होनेसे यह विधि मुझे यागादिमें प्रवृत्ति कराती है ऐसी प्रतीति होती है उसी तरह निषेध-वाक्य श्रवण होनेपर यह निषेध-वाक्य कलञ्ज-भक्षणसे मुझे निवृत्ति कराता है ऐसी प्रतीति होती है । इसलिये निषेध-वाक्य-स्थलमें निवर्तना ही वाक्यार्थ है । इस तरह निषेध-वाक्यस्थल में निवर्तनाको वाक्यार्थ माननेसे विधि और निषेधका भिन्नार्थत्व होता है । भक्षणाभावकर्तव्यताको वाक्यार्थ माननेसे विधि और निषेध दोनों जगह कर्तव्यता ही वाक्यार्थ होगा तो दोनोंमें समानार्थत्व हो जायगा । और समानार्थत्व अनुचित है । कहा भी है कि 'अन्तरं यादृशं लोके ब्रह्महत्याश्वमेधयोः । दृश्यते तादृगेवेह विधानप्रतिषेधयोः' यदि नञर्थ अभावके साथ प्रत्ययार्थका अन्वयमें बाधक हो तो धात्वर्थका ही अन्वय होता है । बाधकं द्विविधम् । तच्च बाधकं द्विविधम्–तस्य व्रतमित्युपक्रमो विकल्पप्रसक्तिश्च । तत्राद्यं