अष्टाङ्गहृदयम्
Ashtanga Hridayam
श्रीमद्वाग्भट द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)
पृष्ठ 66, कुल 387 में से
संदर्भ में पढ़ें३०
अष्टाङ्गहृदये
रहे हैं कि मालिश ऐसी होनी चाहिए कि मसलते-मसलते उस तेल का अत्यन्त संयोग उन-उन घातुओं तक हो जाय, तभी मालिश का पूरा-पूरा लाभ मिलता है।
यहाँ जो ३०० तथा ५०० आदि मात्रा शब्द का प्रयोग किया है, इस मात्रा नामक काल की अवधि का प्रमाण है—हृस्व स्वर अ, इ या उ आदि किसी एक को उच्चारण करने में जितना समय लगता है, उतने मात्र समय को कालविभागज्ञों ने 'मात्रा' कहा है। ध्यान दें—मात्रा हृस्व, दीर्घ तथा प्लुत भेद से तीन प्रकार की होती है। यहाँ केवल हृस्व स्वर वाली मात्रा से तात्पर्य है। अश्र्यंग का रहस्य पहलवान लोग जानते हैं, वे बड़े चाव से मालिश करते तथा कराते हैं और उसका लाभ भी उठाते हैं। अश्र्यंग कराने वाले को चर्मरोग कभी नहीं होते हैं।
शिरःश्रवणपादेषु तं विशेषेण शीलयेत्।
अश्र्यंग के प्रमुख स्थान—अश्र्यंग सम्पूर्ण शरीर में करना चाहिए, यह आठवें पद्य में कह दिया है। अब अश्र्यंग के विशेष स्थलों का निर्देश किया जा रहा है। यथा—सिर, कानों तथा पैरों के तलुओं में विशेष रूप से अश्र्यंग करना चाहिए।
वक्तव्य—यहाँ 'शीलयेत्' क्रिया का अर्थ है—'अश्र्यसेत्' अर्थात् बार-बार इसका अभ्यास करे। इस निर्देश की गुणवत्ता वाग्भट ने अष्टांगसंग्रह-सू. ३।५१-६० में इस प्रकार बतलाई है—'सिर पर तेलमालिश करते रहने से वह केशों का हित करता है अर्थात् उन्हें बढ़ाता है, मुखायम तथा चिकना बनाये रखता है। इससे शिरः कपालस्थियों और इन्द्रियों ( आंख, कान, नाक ) का तर्पण होता रहता है। कान के छेद में गुनगुना तेल डालते रहने से हनुमन्धियों ( गण्ड, कर्ण, श्रव, वर्त्म, नेत्र तथा हनु से सम्बन्धित ११ अस्थियों ) का, मन्त्राओं ( गरदन के अलग-बगल में दिखलायी देने वाली दोनों ओर की धमनियों ) का, सिर तथा कानों का शुल शान्त हो जाता है। पैरों पर अश्र्यंग करते रहने से पाँवों में स्थिरता आती है, निद्रा आती है और दृष्टि प्रसन्न रहती है। पैरों का मुन पड़ जाना, श्रम, स्तम्भ ( जकड़न ), सिकुड़न, विवाई फटना—ये कष्ट दूर हो जाते हैं।
वज्योऽभ्यङ्गः कफप्रस्तकृतसंशुद्धजोर्णिभिः ॥९॥
अश्र्यंग का निषेध—प्रतिशय आदि कफज विकारों से पीड़ित रोगी, जिन्होंने शरीरशुद्धि के लिए वमन-विरचन आदि किया हो तथा जो जोर्णरोग से ग्रस्त हों, वे अश्र्यंग का प्रयोग न करें ॥९॥
वक्तव्य—शास्त्रीय विचार विधि-निषेधमय होते हैं, क्योंकि उनके निर्देश सभी अवस्थाओं के लिए दिये जाते हैं, अतएव वे सर्वांगीण होते हैं। इस प्रकरण में सबसे पहले प्रतिदिन अश्र्यंग करने का सामान्य निर्देश दिया था, यह निषेधात्मक निर्देश विशेष परिस्थिति के लिए है। सुश्रुत का अनुसरण करने वाले आचार्य हेमाद्रि ने कहा है—'कृतसंशुद्धस्तदहरेव निषिद्धः'। अर्थात् जिसने वमन आदि का जिस दिन प्रयोग किया हो उस दिन अश्र्यंग न करे। इसी विषय को स्पष्ट रूप से सुश्रुत ने चिकित्सास्थान २।४।३५-३७ में कहा है।
लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मैदसः क्षयः। विभक्तघनपात्रत्वं व्यायामादुपजायते ॥१०॥
व्यायाम का विधान—व्यायाम करने से कार्य करने की शक्ति बढ़ती है, जठराग्नि या पाचकाग्नि प्रदीप्त होती है, मेदम् ( स्थूलता ) का क्षय होता है अर्थात् मोटापा घटता है, अंग-प्रत्यंग ( मांसपेशियों ) स्पष्ट दिखलायी देते हैं और वे ठोस हो जाते हैं ॥१०॥
वक्तव्य—अष्टांगसंग्रह में इसकी परिभाषा इस प्रकार दी है—'शरीरायामजनकं कर्म व्यायाम उच्यते'। ( अ.सं. ३।६२ ) अर्थात् जिससे शरीर में थकावट पैदा हो, उसे 'व्यायाम' कहते हैं। इस परिभाषा से सभी शारीरिक परिश्रम व्यायाम कहे जा सकते हैं, किन्तु भगवान् पुनर्वसु के शब्दों में व्यायाम की परिभाषा इस प्रकार है—'शरीरचेष्टा या चेष्टा स्वीयार्थं बलवर्द्धिनी। देहव्यायामसङ्ख्याता मात्रया तां समाचरेत्' ॥ ( च.सू. ७।३१ ) अर्थात् जो भी शरीर की चेष्टा ( कर्म ) अपने मन को अच्छी लगे, जो शरीर को स्थिरता