भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)
Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary
आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य) द्वारा
पृष्ठ 102, कुल 1167 में से
संदर्भ में पढ़ेंअथ तृतीयगर्भप्रकरणम् ४९ अथवा भग में एक, गुदा में एक, दोनों ओर के नितम्बों (कटि के पीछे के दोनों भागों) में एक-एक (दो), त्रिकस्थान में एक, वक्षःस्थल में आठ, पीठ में तीस और अक्षक (हँसुली) नामक दो हड्डियाँ हैं ॥ अथ ग्रीवोर्ध्वगतान्याह- ❖ ग्रीवायां नव ९ । कण्ठनाड्यां चत्वारि ४ । हन्वोरेकैकम् २ । दन्ता द्वात्रिंशत् ३२ । नासायां त्रीणि ३ । तालुन्येकम् १ । गण्डयोरेकैकम् २ । कर्णयोरकैकम् २ । भ्रुवोरेकैकम् २ । शिरसि षट् ६ ।।१५४- १५६।। ग्रीवा की हड्डियाँ-ग्रीवा में नौ, कण्ठ की नली में चार, दोनों हनुओं (दोनों कपोल के नीचे भागों) में एक-एक (दो), दाँतों में बत्तीस, नाक में तीन, तालु में एक, दोनों गण्डस्थलों में एक-एक (दो), दोनों भौहों में एक-एक (दो) और शिर में छः हड्डियाँ होती हैं ।।१५१-१५६।। एतान्यस्थीनि पञ्चविधानि भवन्ति तानि यथा- तरुणाणि कपालानि रुचकानि भवन्ति हि । वलयानीति तानि स्युर्नलकानि च कानि चित् ।।१५७।। हड्डियों की संज्ञा-जितनी हड्डियाँ होती हैं, उनमें से कोई तरुण, कोई कपाल, कोई रोचक, कोई वलय और कोई नलकसंज्ञक होती हैं ।।१५७।। अक्षिकोष श्रुतिघ्राणग्रीवासु तरुणानि च ।।१५८।। शिरःशङ्खकपोलेषु ताल्वं सप्रोथजानुषु । कपालानि भवन्त्येषु दन्तेषु रुचकानि च ।।१५९।। अक्षिकोष (जहाँ पर नेत्र रहता है), कान, नासिका और गर्दन इन स्थानों में जो हड्डियाँ होती हैं उन्हें तरुणसंज्ञक और शिर (मस्तक), कपोल, तालु, कन्धा, प्रोथ (कटि भाग में स्थित मांसपिण्ड शङ्ख अर्थात् कूले), जानु (घुटने) इन स्थानों में जो हड्डियाँ होती हैं, उन्हें कपाल संज्ञक तथा दाँतों में जो होती हैं उन्हें रोचक संज्ञक जानना चाहिये ।।१५८-१५९।। ❖ जानुनितम्बांसगण्डतालुशङ्खशिरःसु कपालानि । दशनास्तु रुचकाः ।।१५८-१५९।। जानु, नितम्ब, कन्धा, गण्डस्थल, तालु, शङ्ख और शिर में कपाल संज्ञक हड्डियाँ हैं और दाँत रोचक संज्ञक हड्डियाँ हैं ।।१५८-१५९।। पाष्ण्र्योः पार्श्वयुगे पृष्ठे वक्षोजठरपायुषु । पादयोर्वलयानि स्युर्नलकानि ब्रुवेऽधुना ।।१६०।। हस्ते पादाङ्गुलितले कूर्च्चे च मणिबन्धके । बाहुजङ्घाद्वये चापि जानीयान्नलकानि तु ।।१६१।। दोनों हाथ, दोनों पँसुली, पीठ, वक्षःस्थल, उदर, गुदा और दोनों पैरों में वलयसंज्ञक हड्डियाँ होती हैं। हाथ तथा पैर की अंगुलियों के तल-भाग, कूर्च, मणिबन्ध (कलाई), बाहु और दोनों जङ्घा (जानु से नीचे और एड़ी के ऊपर वाला भाग) इन स्थानों में जो हड्डियाँ हैं उन्हें नलकसंज्ञक जानना चाहिये ।।१६०-१६१।। अथास्थां प्रयोजनमाह- मांसान्यन्त्राणि१ बद्धानि शिराभिः स्नायुभिस्तथा । अस्थीन्यालम्बनं कृत्वा न दीर्यन्ते पतन्ति च ।।१६२।। हड्डियों के प्रयोजन—शिरा (नस) और स्नायुओं (दृढ़ ठोस नसों) से बँधी हुई मांस और अंतड़ियां हड्डियों का सहारा लेकर स्थित हैं। अतएव वे न विदीर्ण होती हैं, न गिरती है अर्थात् हड्डी न होती तो वे नहीं रुक सकती थीं, अतएव इन सब को गिरने से रोकना ही हड्डियों का प्रयोजन समझना चाहिये ।।१६२।। १. 'मांसान्यत्र निबद्धानी'ति पाठान्तरम्। ७ भाव.I CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA