भारतकोश
भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary

आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य) द्वारा

DevanagariHindipublished1,167 पृष्ठ

पृष्ठ 734, कुल 1167 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 734

वटादिवर्गः ६८३ नोट-निघंटुओं ने बीजक एवं असन को एक वृक्ष माना है किन्तु ये दोनों भिन्न हैं। असन यह शाल या सर्जभेद है जिसका ले० नाम टर्मिनेलिया टोमेण्टोजा (Terminalia tomentosa) है। बंबई की तरफ 'असाना' नाम से ब्रिडेलिया मॉण्टेना (Bridelia montana Willd.) को ग्रहण किया जाता है। १४. विजैसार हिं०-विजयसार, विजेसार, विजैसार । बं०-पियाशाल, पीतशाल । म०-बिबला । गु०-वीयों । ते०-वेगि । क०-होन्नेमर । मा०-बिजैसार । अ०-दम्म उल अखवैन हिन्दी । अं०-Indian Kino tree (इण्डियन् काइनो ट्री) । ले०-Pterocarpus marsupium Roxb. (टेरोकार्पम् मार्सुपियम्) । Fam. Leguminosae (लेग्युमिनोसी) । यह दक्षिण भारत, बिहार और पश्चिमी प्रायद्वीप में होता है। इसका वृक्ष-सुन्दर बहुत बड़ा किन्तु अचिरस्थायी होता है। छाल-तिहाई इञ्च मोटी, पीताभ धूसर रंग की खुरदरी होती है। पत्ते-पक्षवत् एवं ५-७ पत्रक युक्त जो आयताकार या अंडाकार, ३-५ इञ्च लम्बे, कुण्ठित या नताग्र, ऊपरी तल पर चमकीले एवं प्रधान शिराएँ अनेक एवं स्पष्ट होती हैं। फूल-चौथाई इञ्च के घेरे में किंचित् पीले या सफेद मंजरियों में आते हैं। फलियाँ-१-२ इञ्च व्यास, में, गोल एवं चिपटी होती हैं जिसमें छोटे बीज होते हैं। छाल में घाव करने से लाल रस निकलता है जो कुछ दिनों में सूखकर काला और कड़ा हो जाता है। इसको उबाल कर सुखाकर काम में लाते हैं। इसको मलाबार काइनो (Malabar kino) कहते हैं। यह गाढ़े लाल रंग के, चमकीले, पहलदार टुकड़ों में होता है। इसे किनारे से देखने से मानिक की तरह लाल पारदर्शक दिखलाई देता है। इसको तोड़ने से भूरे रंग का चूरा निकलता है तथा सतह चमकीली होती है। इसे चबाने से यह दाँत में चिपकता है तथा लार, लाल हो जाती है। इसमें गंध नहीं होती तथा स्वाद कषाय रहता है। रखने से इसका कषायत्व कम हो जाता है। इसके गोंद एवं काष्ठसार का उपयोग किया जाता है। रासायनिक संगठन-गोंद में काइनो टैनिक एसिड (Kino tannic acid) पाया जाता है। गुण और प्रयोग-यह शीत, कफपित्तशामक, रसायन एवं प्रमेहनाशक है। इसका उपयोग प्रमेह, कुष्ठ, चर्मरोग, रक्तपित्त एवं रक्तविकार में किया जाता है। इसका गोंद तीव्र संग्राहक है एवं छाल ग्राही है। (१) अतिसार, प्रवाहिका में गोंद खिलाते हैं। दाँत के दर्द में दाँत में इसे रखते हैं। (२) प्रमेह में इसके काण्डसार का क्वाथ पिलाते हैं। (३) पत्तों का लेप शोथ एवं त्वचा के रोगों पर किया जाता है। मात्रा-गोंद २ से ८ रत्ती; चूर्ण ३ से ६ माशा; क्वाथ ५ से १० तोला। अथ खदिरः । तस्य नामानि गुणाँश्चाह खदिरो रक्तसारश्च गायत्री दन्तधावनः । कण्टकी बालपत्रश्च बहुशल्यश्च यज्ञियः ।।३०।। खदिरः शीतलो दन्त्यः कण्डूकासारुचिप्रणुत् ।।३१।। तिक्तः कषायो मेदोघ्नः कृमिमेहज्वरव्रणान् । श्वित्रशोथामपित्तास्रपाण्डुकुष्ठकफान् हरेत् ।।३२।। खैर के संस्कृत नाम-खदिर, रक्तसार, गायत्री, दन्तधावन, कण्टकी, बालपत्र, बहुशल्य और यज्ञिय ये सब हैं। खैर-तिक्त तथा कषायरसयुक्त, शीतल, दाँतों के लिए हितकर एवम् खुजली, खाँसी, अरुचि, मेद, कृमि, प्रमेह, ज्वर, व्रण, श्वेतकुष्ठ, शोथ, आम, पित्त, रक्तविकार, पाण्डु, कुष्ठ तथा कफ को दूर करने वाला है। [३०-३२] CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA