भारतकोश
ब्रह्मचर्य विज्ञान

ब्रह्मचर्य विज्ञान

Brahmacharya Vigyaan

पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा

स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)

DevanagariHindipublished380 पृष्ठ

पृष्ठ 195, कुल 380 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 195

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

२९२

  • ७—धर्म तथा धन का सन्धय करते रहना ।
  • ८—अधर्ममूलक व्यवसाय में कभी न लिपटना ।
  • ९—क्रोध, मोह, लोभ, भोग और दुर्घ से दूर ही रहना ।
  • १०—गृहस्थाश्रम को नियत समय तक सुखमय बनाते रहना ।

२५—विवाह-विधान

“ब्रह्मचर्यं समाप्याथ, गृहधर्मं समाचरेत् ।”

ब्रह्मचर्याश्रम को समाप्त कर गृहस्थ-धर्म का पालन करना योग्य है ।

उद्धेत द्विजोभायां, सवर्णं लक्षणन्विताम् ।”

(मनुस्मृति)

स्नातक को चाहिये कि सवर्णों और मुलच्छियों वाली कन्या से विवाह करे ।

ब्रह्मचारी वीर्य-रक्षण सहित ज्ञानार्जन कर लेने पर, गुरु की आज्ञा से स्नातक होकर घर आता है । उस अवस्था में उसके पिता या उसके समान अधिकारी उसका सत्कार करते हैं । इसके अनन्तर विवाह का समय आता है । वर अपने सम्बन्धियों के साथ कन्या के पिता के यहाँ पहुँचता है । कन्या-पक्ष से उसका द्वार—पूजन (स्वागत) होता है, तदनन्तर ‘जनवास’ दिया जाता है । विवाह के विशिष्ट समय पर वर विवाह-मण्डप में जाता है । कन्या का पिता उसका ‘मनुषक’ अर्थात् उत्तम पदार्थों से सत्कार कर बैठता है । फिर अभिदेव का स्थापन कर वर, वधू का पाणि-भरण कर इस प्रकार कहता है—