भारतकोश
संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

Brahmanda Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished893 पृष्ठ

पृष्ठ 415, कुल 893 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 415

सगर का और्वाश्रम में आगमन ] [ ४१६

कृतप्रणामं नृपतिमृषिर्बोर्वः प्रतापवान् । उपविशेति प्रेम्णा वै सह ताभ्यां समादिशत् ॥४८ अर्घ्यपाद्यादिभिः सम्यक्पूजयित्वा महामुनिः । आतिथ्येन च वन्येन सभार्यं तमतोषयत् ॥४९

इस प्रकार के गुणों से सुसम्पन्न उस तपोवन का अधिग़ाहन करके रथ के द्वारा गमन करते हुए नृप सगर को परमाधिक प्रसन्नता प्राप्त हुई थी ।४३। उपशान्त आश्रम के मण्डल में पहुँचकर फिर श्री सम्पन्न वह राजा अपने यान से नीचे उतर गया था ।४४। उस नृप ने सारथि से कहा था कि इन अश्वों को विश्राम करने दो और फिर भावितात्मा महर्षि के आश्रम के उपान्त में पहुँच गया था ।४५। उस राजा ने यह मुनि के शिष्यों से सुन लिया था कि मुनिवर नित्य क्रिया कर चुके हैं तभी उस विनीत आत्मा वाले नृप ने मुनि के दर्शन करने के लिए उस आश्रम में प्रवेश किया था ।४६। वे महामुनीन्द्र अनेक मुनियों के मध्य में विराजमान थे और चारों ओर ऋषियों के समुदाय वहाँ पर सन्निहित थे । उसी समय में राजा ने भार्याओं के साथ बड़ी ही प्रसन्नता से मुनिवर के चरणों में शिर झुकाकर प्रणाम किया था ।४७। जब राजा ने प्रणाम किया था तो प्रताप वाले और्व ऋषि ने बड़े ही प्रेम से दोनों पत्नियों के सहित उस नृप को ‘बैठ जाओ’ यह आज्ञा दी थी ।४८। तब महामुनि ने समागत उस अतिथि नृप का भारतीय संस्कृति की मर्यादानुसारिता से अर्घ्य पाद्य आदि से भली-भाँति अर्चन करके भार्याओं के सहित उस नृप को वन्य आतिथ्य सत्कार से भली-भाँति किया था ।४९।

अथातिथ्योपविश्रान्तं प्रणम्यासीनमग्रतः । राजानमब्रवीदौर्वः शनैर्मृद्वक्षरं वचः ॥५० कुशलं ननु ते राज्ये वाह्येष्वाभ्यंतरेषु च । अपि धर्मेण सकलाः प्रजास्त्वं परिरक्षसि ॥५१ अपि जेतुं त्रिवर्गं त्वमुपायैः सम्यगीहसे । फलंति हि गुणास्तुभ्यं त्वया सम्यक्प्रचोदिताः ॥५२ दिष्ट्या त्वया जिताः सर्वे रिपवो नृपसत्तम । दिष्ट्या च सकलं राज्यं त्वया धर्मेण रक्ष्यते ॥५३ धर्म एव स्थितिर्येषां तेषां नास्त्यथ विप्लवः । न तं रक्षति किं धर्मः स्वयं येनाभिरक्षितः ॥५४