बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariSanskritpublished1,402 पृष्ठ
पृष्ठ 287, कुल 1402 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 287
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ २८१
| शाङ्करभाष्यम् | भाष्यार्थ |
|---|---|
| व्याचिख्यासिष्यमाणैरेव वाक्यैर्विस्तरेण प्रदर्शयिष्यामः । | की व्याख्या करनेकी हमारी इच्छा है, उनसे विस्तारपूर्वक दिखायेंगे। |
| तद्यथैव तावत्—अथ यः कश्चिदब्रह्मविद् अन्यामात्मनो व्यतिरिक्तां यां काञ्चिद्देवताम्, उपास्ते स्तुतिनमस्कारयागबल्युपहारप्रणिधानध्यानादिना उप आस्ते तस्या गुणभावमुपगम्य आस्ते—अन्योऽसावनात्मा मत्तः पृथक्, अन्योऽहमस्म्यधिकृतः, मयास्मै ऋणिवत्प्रतिकर्तव्यम्—इत्येवम्प्रत्ययः सन्नुपास्ते; न स इत्थम्प्रत्ययो वेद विजानाति तत्त्वम् । | वह बात [ ऐसी है ] जैसी कि यहाँ ( इस मन्त्रमें ) भी कही गयी है और जो कोई अब्रह्मज्ञ अन्य—अपनेसे भिन्न जिस किसी भी देवताकी उपासना करता है—स्तुति, नमस्कार, यज्ञ, बलि, उपहार, प्रणिधान ( सर्वकर्मार्पण ) और ध्यानादिद्वारा उसके समीप उपस्थित होता है अर्थात् उसके गुणभाव ( शेषत्व ) को प्राप्त होकर रहता है और [ मनमें यह भाव रखता है कि ] वह देवता अन्य—अनात्मा यानी मुझसे पृथक् है तथा मैं उपासनाका अधिकारी इससे भिन्न हूँ, मुझे ऋणीके समान इसके उपकारका बदला चुकाना चाहिये—ऐसे भावसे युक्त होकर उसको उपासना करता है, वह इस प्रकारके भाववाला पुरुष तत्त्वको नहीं जानता। |
| न स केवलमेवंभूतोऽविद्वानविद्यादोषवानेव, किं तर्हि? यथा पशुर्गवादिर्वाहनदोहनाद्युपकारैरुपभुज्यते, एवं स इज्याद्यनेकोपकारैरुपभोक्तव्यत्वादेकैकैन | वह ऐसा अज्ञानी केवल अविद्यारूप दोषसे ही युक्त नहीं है, तो फिर कैसा है ? जिस प्रकार गौ-बैल आदि पशु दोहन और वाहनादि उपकारोंसे उपभोगमें लाया जाता है, उसी प्रकार वह यज्ञादि अनेकों उपकारोंके कारण एक-एक देवादिका उपभोग्य होनेसे [ उनका पशु ही है ] । |