छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Chandogya Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
पृष्ठ 360, कुल 978 में से
संदर्भ में पढ़ें३५६ | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय ४
| क्षीर्मा दहत्वित्यर्थः । पुरुषव्यत्ययेन मा प्रधाक्षीदिति ॥२॥ | डाले। यहाँ पुरुषका परिवर्तन करके ['मा प्रधाक्षी:'※के स्थानमें] 'मा प्रधाक्षीत्' ऐसा पाठ समझना चाहिये ॥२॥ |
तमु ह परः प्रत्युवाच कम्बर एनमेतत्सन्तँसयुग्वानमिव रैक्वमात्थेति यो नु कथँसयुग्वा रैक्व इति ॥ ३ ॥
उससे दूसरे [अग्रगामी] हंसने कहा—'अरे ! तू किस महत्त्वसे युक्त रहनेवाले इस राजाके प्रति इस तरह सम्मानित वचन कह रहा है ? क्या तू इसे गाड़ीवाले रैक्वके समान बतलाता है ?' [इसपर उसने पूछा—] 'यह जो गाड़ीवाला रैक्व है, कैसा है ?' ॥ ३ ॥
| [जानश्रुतेर्निकृष्टत्वकथनम्] तमेवमुक्तवन्तं पर इतरोऽग्रगामी प्रत्युवाचारे निकृष्टोऽयं राजा वराकस्तं कम् उ एनमेतत्सन्तं केन माहात्म्येन युक्तं सन्तमिति कुत्सयत्येनमेवं सबहुमानमेतद्वचनमात्थ ? रैक्वमिव सयुग्वानं सह युग्वना गन्त्र्या वर्तत इति सयुग्वा रैक्वः, तमि- | इस प्रकार कहते हुए उस हंससे दूसरे आगे चलनेवाले हंसने कहा—अरे ! यह बेचारा राजा तो बहुत तुच्छ है। भला किस रूपमें वर्तमान-कैसे महत्त्वसे युक्त रहनेवाले इस राजाके प्रति तू इस प्रकार यह अत्यन्त सम्मानपूर्ण शब्द कह रहा है—ऐसा कहकर वह उसकी अवज्ञा करता है—क्या तू इसे गाड़ीवाले रैक्वके समान [बतलाता है ?] जो युग्वा अर्थात् गाड़ीके साथ स्थित है उसे सयुग्वा कहते हैं; ऐसा जो रैक्व है उसके समान तू |
※ क्योंकि 'प्रधाक्षी:' मध्यम पुरुषकी क्रिया है और इसका कर्ता है 'ज्योति:' जो प्रथम पुरुष है। इसलिये इसका रूप भी प्रथम पुरुषके अनुसार 'प्रधाक्षीत्' ऐसा होना चाहिये ।