भारतकोश
चरक संहिता (द्वितीय भाग: चिकित्सा, कल्प व सिद्धि स्थान)

चरक संहिता (द्वितीय भाग: चिकित्सा, कल्प व सिद्धि स्थान)

Charaka Samhita Part 2 with Hindi Translation

महर्षि चरक व दृढ़बल द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished616 पृष्ठ

पृष्ठ 275, कुल 616 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 275

पा० ३ ] चिकित्सितस्थानम् २६१ तीसरे दिन बृंहणीय गण से, चौथे दिन बल्य गण से और पांचवें दिन स्तन्य- वर्धक गण से दूध १ को सिद्ध करे । इससे शुक्र की वृद्धि होती है ॥ ६-७ ॥ मेदां पयस्यां जीवन्ती विदारीं कण्टकारिकाम् । श्वदंष्ट्रां क्षीरिकां माषान् गोधूमान् शालिषष्टिकान् ॥ ८ ॥ पयस्यधौदके पक्त्वा कार्षिकानाढकोन्मिते । विवर्जयेत्पय शेषं तत्पूतं क्षौद्रसर्पिषा ॥ ६ ॥ युक्तं सशर्करं पीत्वा वृद्धः साप्ततिकोऽपि वा । विपुलं लभतेऽपत्यं युवेव च स हृष्यति ॥ १० ॥ इत्यपत्यकरक्षीरयोगः । अपत्यकर क्षीर योग—मेदा, जीवन्ती, क्षीरविदारी, विदारी, कटेरी, गोखरू, उड़द, क्षीरिका (दूधी, खिरनी फल या प्लक्ष), गेहूँ, शालिधान्य, साठी के चावल प्रत्येक १ कर्ष, पानी मिला दूध दो आढक मिला कर क्वाथ करले । चतुर्थांश शेष रहने पर छान ले । मेदा आदि को फेंक दे । इस छने क्वाथ में खाण्ड, घी और ठण्डा होने पर मधु मिला कर पान करे । इसको पीस कर सत्तर साल का वृद्ध भी युवा के समान प्रबल शक्ति प्राप्ति करता है और बहुत सन्तान वाला होता है ॥ ८-१० ॥ मण्डलैर्जातरूपस्य तस्या एव पयः शृतम् । अपत्यजननं सिद्ध सघृतक्षौद्रशर्करम् ॥ ११ ॥ इत्यपत्यजननक्षीरयोगः । माषपर्ण-भृत वाले वृष्य-क्षीर प्रयोग में वर्णित गाय के दूध में सुवर्ण के वर्क गला कर पकावे । जब दूध गाढ़ा हो जाये तब इसमें घी, शक्कर तथा ठण्ढा होने पर शहद मिला कर पीवे । यह दूध सन्तानजनक है ॥ ११ ॥ त्रिंशत्सुपिष्टाः पिप्पल्यः प्रकुञ्चे तैलसर्पिषोः । भृष्ट्वा सशर्कराक्षौद्रा क्षीरधारावदोहिता ॥ १२ ॥ पीत्वा यथावल चोर्ध्वं षष्टिकं क्षीरसर्पिषा । भुक्त्वा न रात्रिमस्तब्ध लिङ्ग पश्यति ना क्षरत् ॥ १३ ॥ इति वृष्यक्षीरयोग । अपत्य-जनन क्षीरयोग—खूब बारीक पिसी तीस पिप्पलियो को एक पल तैल और घी में भून कर शर्करा और मधु में मिला कर दूध दोहने के पात्र मे डाल १ दूध पाक करन का नियम-द्रव्य से आठ गुणा दूध और दूध से चौगुना जल मिला कर पकावे । पकाते २ जब केवल दूध मात्र शेष रह जाय तब उता- रले, यह दूध पाक की रीति है ।