भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 51, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 51

| ४२ | श्रीमद्देवीभागवत | [ अ० २ | | :--- | :--- |

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
इत्युक्तो नारदेनासौ वसुदेवः प्रणम्य तम्।
उवाच परया प्रीत्या नारदं मुनिसत्तमम्॥ ४२नारदजीके ऐसा कहनेपर वे वसुदेवजी मुनि-श्रेष्ठ नारदको प्रणाम करके अत्यन्त प्रेमपूर्वक कहने लगे॥ ४२॥
वसुदेव उवाच
भगवंस्तव वाक्येन संस्मृतं वृत्तमात्मनः।
श्रूयतां तच्च वक्ष्यामि देवीमाहात्म्यसम्भवम्॥ ४३वसुदेवजी बोले— हे भगवन्! आपके इस कथनसे देवी-माहात्म्यसे सम्बन्धित एक अपना वृत्तान्त मुझे याद आ गया; मैं उसे कह रहा हूँ, आप सुनिये॥ ४३॥
पुरा नभोगिरा कंसो देवक्यष्टमगर्भतः।
ज्ञात्वात्ममृत्युं पापो मां सभार्यं न्यरुणद्धिया॥ ४४पूर्वकालमें पापी कंसने आकाशवाणीके माध्यमसे देवकीके आठवें गर्भसे अपनी मृत्यु जानकर भयभीत हो भार्यासहित मुझको बन्दी बना लिया॥ ४४॥
कारागारेऽहमवसं देवक्या सह भार्यया।
जातं जातं समवधीत्पुत्रं कंसोऽपि पापकृत्॥ ४५तदनन्तर मैं अपनी पत्नी देवकीके साथ कारागारमें रहने लगा और पापी कंस भी मेरे पैदा होनेवाले पुत्रोंको एक-एक करके मारता रहा॥ ४५॥
षट् पुत्रा निहतास्तेन तदा शोकाकुला भृशम्।
अतप्यद् देवकी देवी नक्तन्दिवमनिन्दिता॥ ४६इस प्रकार जब कंसके द्वारा मेरे छः पुत्र मार डाले गये तब मेरी निर्दोष भार्या देवी देवकी अत्यन्त शोकाकुल हो उठीं और दिन-रात दुखी रहने लगीं॥ ४६॥
तदाहं गर्गमाहूय मुनिं नत्वाभिपूज्य च।
निवेद्य देवकीदुःखमवोचं पुत्रकाम्यया॥ ४७

भगवन् करुणासिन्धो यादवानां गुरुर्भवान्।
आयुष्मत्पुत्रसम्प्राप्तिसाधनं वद मे मुने॥ ४८

ततो गर्गः प्रसन्नात्मा मामुवाच दयानिधिः।तत्पश्चात् गर्गमुनिको बुलाकर उनका अभिवादन तथा पूजन करके पुत्र-प्राप्तिकी कामनासे मैंने उनसे देवकीका दुःख बताकर कहा—हे भगवन्! हे दयासिन्धो! हे मुनिवर! आप यदुकुलके गुरु हैं, अतः मुझे आयुष्मान् पुत्रकी प्राप्तिका कोई उपाय बताइये। इसके अनन्तर दयानिधान गर्गजी प्रसन्न होकर मुझसे कहने लगे॥ ४७-४८ १/२॥
गर्ग उवाच
वसुदेव महाभाग शृणु तत् साधनं परम्॥ ४९

या सा भगवती दुर्गा भक्तदुर्गतिहारिणी।
तामाराधय कल्याणीं सद्यः श्रेयो ह्यवाप्स्यसि॥ ५०

यदाराधनतः सर्वे सर्वान् कामानवाप्नुयुः।
न किञ्चिद् दुर्लभं लोके दुर्गार्चनवतां नृणाम्॥ ५१गर्गजी बोले— हे महाभाग वसुदेव! अब आप उस सर्वश्रेष्ठ साधनको सुनिये। जो भगवती दुर्गा अपने भक्तोंकी दुर्गति का विनाश कर देती हैं, आप उन कल्याणकारिणी देवीकी आराधना कीजिये। इससे शीघ्र ही आपका कल्याण होगा; क्योंकि उनकी आराधनासे सभी लोगोंकी समस्त कामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं। दुर्गाकी उपासना करनेवाले मनुष्योंके लिये संसारमें कुछ भी दुर्लभ नहीं है॥ ४९-५१॥
इत्युक्तोऽहं मुदा युक्तः सभार्यो मुनिपुङ्गवम्।
प्रणम्य परया भक्त्या प्रावोचं विहिताञ्जलिः॥ ५२गर्गमुनिके ऐसा कहनेपर मैं प्रसन्न हो गया और अपनी पत्नीसहित मुनिश्रेष्ठ गर्गको परम श्रद्धापूर्वक प्रणाम करके दोनों हाथ जोड़कर मैंने उनसे कहा॥ ५२॥
वसुदेव उवाच
यद्यस्ति भगवन् प्रीतिर्मयि ते करुणानिधे।
तदा गुरो मदर्थे त्वं समाराधय चण्डिकाम्॥ ५३वसुदेवजी बोले— हे भगवन्! हे करुणासागर! हे गुरो! यदि आप मुझपर स्नेह रखते हैं तो मेरे कल्याणके निमित्त आप ही उन भगवती चण्डिकाकी