भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 553, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 553

५४४ श्रीमद्देवीभागवत [ अ० ३

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
मदग्रे को भवेच्छूरः कोटिशश्चेत्तथाविधाः।
न बिभेम्येकतः कामं हनिष्याम्यद्य सर्वथा॥ ३२मेरे सम्मुख भला कौन पराक्रमी बन सकता है? यदि उस इन्द्रके समान करोड़ों लोग मेरे सामने आ जायँ तो भी मैं नहीं डरूँगा, तब उस अकेले इन्द्रसे कैसे डर सकता हूँ? उसको तो मैं अब निश्चितरूपसे मार डालूँगा॥ ३२॥
शूरः शान्तेष्वसौ नूनं तपस्विषु बलाधिकः।
बलकर्ता हि कुहको लम्पटः परदारहृत्॥ ३३वह इन्द्र शान्त स्वभाववाले लोगोंपर अपने पराक्रमका प्रदर्शन तथा तपस्वियोंपर अपने बलका प्रयोग करता है। वह मायावी, व्यभिचारी तथा दूसरेकी स्त्रीका हरण करनेवाला है॥ ३३॥
अप्सरोबलसम्मतस्तपोविघ्नकरः खलः।
छिद्रप्रहरणः पापो नित्यं विश्वासघातकः॥ ३४वह दुष्ट अपनी अप्सराओंके बलबूते दूसरोंकी तपस्यामें विघ्न डालता है, शत्रु की कमजोरी देखकर अवसरवादिताका लाभ उठाकर उसपर प्रहार करता है, वह सदासे पापकृत्योंमें रत रहनेवाला तथा घोर विश्वासघात करनेवाला है॥ ३४॥
नमुचिर्निहतो येन कृत्वा सन्धिं दुरात्मना।
शपथान्विविधानादौ कृत्वा भीतेन छद्मना॥ ३५भयके मारे उस छली इन्द्रने पहले विश्वास-प्रदर्शनके लिये अनेक प्रकारकी शपथें खाकर नमुचि नामक दैत्यसे सन्धि स्थापित की, किंतु बादमें उस दुष्टात्माने छलपूर्वक नमुचिको मार डाला॥ ३५॥
विष्णुस्तु कपटाचार्यः कुहकः शपथाकरः।
नानारूपधरः कामं बलकृद्दम्भपण्डितः॥ ३६

कृत्वा कोलाकृतिं येन हिरण्याक्षो निपातितः।
हिरण्यकशिपुर्येन नृसिंहेन च घातितः॥ ३७विष्णु तो कपटका आचार्य, मायावी, झूठी प्रतिज्ञाएँ करनेमें बड़ा ही कुशल, बहुरूपिया, सैन्य-बलका संचय करनेवाला तथा महान् पाखण्डी है। उसीने सूकरका रूप धारणकर हिरण्याक्षका वध कर डाला और नृसिंहका रूप धारणकर हिरण्यकशिपुका संहार किया॥ ३६-३७॥
नाहं तद्वशगो नूनं भवेयं दनुनन्दनाः।
विश्वासं नैव गच्छामि देवानां कुत्र कर्हिचित्॥ ३८अतएव हे दनुके वंशजो! मैं उसका वशवर्ती कभी भी नहीं होऊँगा और देवताओंका कहीं भी कदापि विश्वास नहीं करूँगा॥ ३८॥
किं करिष्यति मे विष्णुरिन्द्रो वा बलवत्तरः।
रुद्रो वापि न मे शक्तः प्रतिकर्तुं रणाङ्गणे॥ ३९

त्रिविष्टपं ग्रहीष्यामि जित्वेन्द्रं वरुणं यमम्।
धनदं पावकं चैव चन्द्रसूर्यौ विजित्य च॥ ४०विष्णु तथा इन्द्र—ये दोनों मेरा क्या कर लेंगे? यहाँतक कि उनसे भी अधिक शक्तिशाली रुद्र भी युद्ध-भूमिमें मेरा प्रतीकार कर पानेमें समर्थ नहीं हैं। इन्द्र, वरुण, यम, कुबेर, अग्नि, चन्द्रमा तथा सूर्यको जीतकर मैं स्वर्गपर अधिकार कर लूँगा॥ ३९-४०॥
यज्ञभागभुजः सर्वे भविष्यामोऽद्य सोमपाः।
जित्वा देवसमूहञ्च विहरिष्यामि दानवैः॥ ४१अब हमलोग यज्ञका भाग प्राप्त करेंगे तथा सोमरसका पान करनेवाले होंगे। मैं देवसमुदायको जीतकर दानवोंके साथ विहार करूँगा॥ ४१॥
न मे भयं सुरेभ्यश्च वरदानेन दानवाः।
मरणं न नरेभ्यश्च नारी किं मे करिष्यति॥ ४२हे दानवो! वरदानके कारण मुझे देवताओंका भय नहीं है। पुरुषसे मेरी मृत्यु हो ही नहीं सकती; तब भला स्त्री मेरा क्या कर लेगी?॥ ४२॥