भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 555, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 555
५४६श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ४

अथ चतुर्थोऽध्यायः

इन्द्रका देवताओं तथा गुरु बृहस्पतिसे परामर्श करना तथा बृहस्पतिद्वारा जय-पराजयमें दैवकी प्रधानता बतलाना

व्यास उवाचव्यासजी बोले—
गते दूते सुरेन्द्रोऽपि समाहूय सुरानथ।
यमवायुधनाध्यक्षवरुणानिदमूचिवान् ॥ १हे राजन्! दूतके चले जानेपर इन्द्रने भी यम, वायु, कुबेर तथा वरुण—इन देवताओंको बुलाकर यह बात कही॥ १॥
महिषो नाम दैत्येन्द्रो रम्भपुत्रो महाबलः।
वरदर्पमदोन्मत्तो मायाशतविचक्षणः॥ २रम्भका पुत्र महाबली दैत्यराज महिषासुर इस समय वरदानके अभिमानमें मदोन्मत्त हो गया है। वह सैकड़ों प्रकारकी माया रचनेमें पारंगत है॥ २॥
तस्य दूतोऽद्य सम्प्राप्तः प्रेषितस्तेन भोः सुराः।
स्वर्गकामेन लुब्धेन मामुवाचेदृशं वचः॥ ३हे देवताओ! स्वर्ग-प्राप्तिकी कामना करनेवाले उस लोभी महिषासुरके द्वारा भेजा गया दूत आज ही यहाँ आया था। उसने मुझसे इस प्रकारकी बात कही—॥ ३॥
त्यज देवालयं शक्र यथेच्छं व्रज वासव।
सेवा वा कुरु दैत्यस्य महिषस्य महात्मनः॥ ४हे शक्र! तुम तत्काल देवलोक छोड़ दो और अपनी इच्छाके अनुसार जहाँ जाना चाहो, वहाँ चले जाओ; अथवा हे वासव! महान् महिषासुरका सेवकत्व स्वीकार कर लो॥ ४॥
दयावान्दानवेन्द्रोऽसौ स ते वृत्तिं विधास्यति।
नतेषु भृत्यभूतेषु न कुप्यति कदाचन॥ ५वे दैत्यराज महिषासुर बड़े दयालु हैं। वे आपके लिये किसी जीविकाका प्रबन्ध अवश्य कर देंगे। विनम्र सेवकोंपर वे कभी भी क्रोध नहीं करते हैं॥ ५॥
नोचेद्युद्धाय देवेश सेनोद्योगं कुरु स्वयम्।
गते मयि स दैत्येन्द्रस्त्वरितः समुपेष्यति॥ ६हे देवेश! यदि आपको यह स्वीकार नहीं है तो युद्धके लिये सेनाके संगठनमें जुट जाइये। मेरे वहाँ पहुँचते ही वे दैत्येन्द्र महिषासुर [देवलोकपर आक्रमणके लिये] यहाँ शीघ्र आ पहुँचेंगे॥ ६॥
इत्युक्त्वा स गतो दूतो दानवस्य दुरात्मनः।
किं कर्तव्यमतः कार्यं चिन्तयध्वं सुरोत्तमाः॥ ७ऐसा कहकर दुष्टात्मा दानव महिषासुरका वह दूत यहाँसे चला गया। हे श्रेष्ठ देवगण! आपलोग विचार कीजिये कि अब क्या करना चाहिये?॥ ७॥
दुर्बलोऽपि न चोपेक्ष्यः शत्रुर्वलवता सुराः।
विशेषेण सदोद्योगी बलवान्बलदर्पितः॥ ८हे देवताओ! स्वयं बलवान् होते हुए भी अत्यन्त दुर्बल शत्रुको भी उपेक्षा नहीं करनी चाहिये। अपने बलका अभिमान करनेवाले, बलशाली तथा सदा उद्यमशील शत्रुको तो विशेषरूपसे उपेक्षा नहीं करनी चाहिये॥ ८॥
उद्यमः किल कर्तव्यो यथाबुद्धि यथाबलम्।
दैवाधीनो भवेन्नूनं जयो वाथ पराजयः॥ ९अतः हमलोगोंको अपने बल तथा विवेकके अनुसार पुरुषार्थ अवश्य करना चाहिये। जीत अथवा हार तो दैवके अधीन रहती है॥ ९॥

1897 श्रीमद्देवी....महापुराण [ प्रथम खण्ड ]— 18 B