भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 662, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 662
अ० २३ ]पञ्चम स्कन्ध६५३
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
श्रुत्वा तन्मधुरं गानं मोहमीयुः खगा मृगाः।
मुदञ्च परमां प्रापुरमरा गगने स्थिताः ॥ १०उस मधुर गानको सुनकर पशु-पक्षी भी मोहित हो गये और आकाशमण्डलमें स्थित देवतागण अत्यन्त आनन्दित हो उठे ॥ १० ॥
तस्मिन्नवसरे तत्र दानवौ शुम्भसेवकौ।
चण्डमुण्डाभिधौ घोरौ रममाणौ यदृच्छया ॥ ११

आगतौ ददृशाते तु तां तदा दिव्यरूपिणीम्।
अम्बिकां गानसंयुक्तां कालिकां पुरतः स्थिताम् ॥ १२उसी समय शुम्भके चण्ड तथा मुण्ड नामक दो सेवक जो भयंकर दानव थे, स्वेच्छापूर्वक घूमते हुए वहाँ आ गये। उन्होंने देखा कि दिव्य स्वरूपवाली भगवती अम्बिका गायनमें लीन हैं और कालिका उनके सम्मुख विराजमान हैं ॥ ११-१२ ॥
दृष्ट्वा तां दिव्यरूपान्च दानवौ विस्मयान्वितौ।
जग्मतुस्तरसा पार्श्वं शुम्भस्य नृपसत्तम ॥ १३हे नृपश्रेष्ठ! उन दिव्य रूपवाली भगवतीको देखकर दोनों दानव विस्मयमें पड़ गये। वे तुरंत शुम्भके पास जा पहुँचे ॥ १३ ॥
तौ गत्वा तं समासीनं दैत्यानामधिपं गृहे।
ऊचतुर्मधुरं वाणीं प्रणम्य शिरसा नृपम् ॥ १४अपने महलमें बैठे हुए उस दानवराज शुम्भके पास जाकर उन दोनोंने सिर झुकाकर राजाको प्रणाम करके मधुर वाणीमें कहा— ॥ १४ ॥
राजन् हिमालयात्कामं कामिनी काममोहिनी।
सम्प्राप्ता सिंहमारूढा सर्वलक्षणसंयुता ॥ १५हे राजन्! कामदेवको भी मोहित कर देनेवाली एक सुन्दरी हिमालयसे यहाँ आयी हुई है। वह सिंहपर सवार है तथा सभी शुभ लक्षणोंसे सम्पन्न है ॥ १५ ॥
नेदृशी देवलोकेऽस्ति न गन्धर्वपुरे तथा।
न दृष्टा न श्रुता क्वापि पृथिव्यां प्रमदोत्तमा ॥ १६ऐसी उत्तम स्त्री न स्वर्गमें है और न गन्धर्वलोकमें। सम्पूर्ण पृथ्वीपर ऐसी सुन्दरी न तो कहीं देखी गयी और न सुनी ही गयी ॥ १६ ॥
गानञ्च तादृशं राजन् करोति जनरञ्जनम्।
मृगास्तिष्ठन्ति तत्पार्श्वे मधुरस्वरमोहिताः ॥ १७हे राजन्! वह ऐसा गाती है कि उसके गानेपर सभी मुग्ध हो जाते हैं। उसके मधुर स्वरसे मोहित होकर मृग भी उसके पास बैठे रह जाते हैं ॥ १७ ॥
ज्ञायतां कस्य पुत्रीयं किमर्थमिह चागता।
गृह्यतां राजशार्दूल तव योग्यास्ति कामिनी ॥ १८हे नृपश्रेष्ठ! अब आप यह पता लगाइये कि यह किसकी पुत्री है और किसलिये यहाँ आयी हुई है? [उसके बाद] उसे अपने यहाँ रख लीजिये; क्योंकि वह सुन्दरी आपके योग्य है ॥ १८ ॥
ज्ञात्वानय गृहे भार्यां कुरु कल्याणलोचनाम्।
निश्चितं नास्ति संसारे नारी त्वेवंविधा किल ॥ १९यह जानकारी प्राप्त करके आप उस सुन्दर नेत्रोंवाली स्त्रीको अपने घर ले आइये और अपनी भार्या बना लीजिये; क्योंकि ऐसी स्त्री निश्चितरूपसे संसारमें नहीं है ॥ १९ ॥
देवानां सर्वरत्नानि गृहीतानि त्वया नृप।
कस्मान्नेमां वरारोहां प्रगृह्णासि नृपोत्तम ॥ २०हे राजन्! आप देवताओंके सम्पूर्ण रत्न अपने अधिकारमें कर चुके हैं, तो फिर हे नृपश्रेष्ठ! इस सुन्दरीको भी आप अपने अधिकारमें क्यों नहीं कर लेते ? ॥ २० ॥
इन्द्रस्यैरावतः श्रीमान्पारिजाततरुस्तथा।
गृहीतोऽश्वः सप्तमुखस्त्वया नृप बलात्किल ॥ २१हे राजन्! आपने बलपूर्वक इन्द्रका ऐश्वर्ययुक्त ऐरावत हाथी, पारिजात वृक्ष और सप्तमुखवाला उच्चैःश्रवा घोड़ा छीन लिया ॥ २१ ॥