भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 756, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 756
अ० ५ ]षष्ठ स्कन्ध७४७
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
शुम्भस्तथातिबलवाननुजो निशुम्भ-
स्तौ भ्रातरौ तदनुगा निहता हतौ च।
वृत्रं तथा जहि खलं प्रबलं दयार्द्वे
मत्तं विमोहय तथा न भवेद्यथासौ॥ ४१

त्वं पालयाद्य विबुधानसुरेण मातः
सन्तापितानतितरां भयविह्वलांश्च।
नान्योऽस्ति कोऽपि भुवनेषु सुरार्तिहन्ता
यः क्लेशजालमखिलं निदहेत्स्वशक्त्या॥ ४२शुम्भ और उसके बलवान् भाई निशुम्भ—उन दोनों भाइयोंको आपने मार डाला था और उनके अनुचरोंका भी वध कर दिया था। उसी प्रकार हे दयासे आर्द्रहृदयवाली! अत्यन्त बलशाली, उन्मत्त तथा दुष्ट वृत्रासुरको भी मार डालिये। आप इसे विमोहित कर दें, जिससे यह भी उनकी तरह न हो सके। हे माता! असुरोंके द्वारा अत्यधिक पीड़ित किये गये तथा भयसे व्याकुल हम देवताओंका अब आप ही पालन कीजिये; क्योंकि तीनों लोकोंमें ऐसा कोई नहीं है जो देवताओंका दुःख दूर कर सके और अपनी शक्तिसे सम्पूर्ण कष्टके समूहको नष्ट कर सके॥ ४१-४२॥
वृत्रे दया तव यदि प्रथिता तथापि
जह्येनमाशु जनदुःखकरं खलं च।
पापात्समुद्धर भवानि शरैः पुनाना
नोचेत्प्रयास्यति तमो ननु दुष्टबुद्धिः॥ ४३यदि वृत्रासुरपर आपकी अत्यधिक दया हो तो भी आप हमलोगोंके लिये संतापकारक इस दुष्टको शीघ्र ही मार डालिये। हे भवानि! अपने बाणोंसे इसको पवित्र करती हुई आप पापसे इसका उद्धार कर दीजिये, अन्यथा यह दुष्टबुद्धि वृत्रासुर नरक प्राप्त करेगा॥ ४३॥
ते प्रापिताः सुरवनं विबुधारयो ये
हत्वा रणेऽपि विशिखैः किल पावितास्ते।
त्राता न किं निरयपातभयाद्दयार्दे
यच्छत्रवोऽपि न हि किं विनिहंसि वृत्रम्॥ ४४जिन दानवोंको युद्धमें आपने बाणोंद्वारा मारकर पवित्र बना दिया, वे नन्दनवनको प्राप्त हो गये। हे दयार्द्र स्वभाववाली! क्या आपने नरकमें गिरनेके भयसे उन शत्रुओंकी रक्षा नहीं की? तो फिर आप वृत्रासुरको क्यों नहीं मारती हैं॥ ४४॥
जानीमहे रिपुरसौ तव सेवको न
प्रायेण पीडयति नः किल पापबुद्धिः।
यस्तावकस्त्विह भवेदमरानसौ किं
त्वत्पादपङ्कजरतान्ननु पीडयेद्वा॥ ४५हम यह जानते हैं कि वह आपका सेवक नहीं, शत्रु ही है; क्योंकि वह दुष्ट पापबुद्धि हम सबको सदैव सताया करता है। आपके चरणकमलोंकी भक्तिमें रत हम देवताओंको पीड़ित करनेवाला वह (वृत्रासुर) आपका भक्त कैसे हो सकता है?॥ ४५॥
कुर्मः कथं जननि पूजनमद्य तेऽम्ब
पुष्पादिकं तव विनिर्मितमेव यस्मात्।
मन्त्रा वयं च सकलं परशक्तिरूपं
तस्माद्भवानि चरणे प्रणताः स्म नूनम्॥ ४६हे जननि! हे अम्ब! हम आज आपकी पूजा कैसे करें; क्योंकि पुष्पादि [पूजोपचार] तो आपके द्वारा ही बनाये गये हैं। मन्त्र, हमलोग तथा अन्य सब कुछ आपकी पराशक्तिके ही रूप हैं, अतः हे भवानि! हम केवल आपके चरणोंकी शरण ले सकते हैं॥ ४६॥
धन्यास्त एव मनुजा हि भजन्ति भक्त्या
पादाम्बुजं तव भवाब्धिजलेषु पोतम्।
यं योगिनोऽपि मनसा सततं स्मरन्ति
मोक्षार्थिनो विगतरागविकारमोहाः॥ ४७वे ही मनुष्य धन्य हैं, जो भवसागरसे पार उतारनेवाले पोतसदृश आपके चरणकमलका निरन्तर भक्तिभावसे भजन करते हैं और राग, मोह आदि विकारोंसे रहित मोक्षकामी योगी भी मनसे जिसका निरन्तर स्मरण करते हैं॥ ४७॥