धम्मपद (पालि मूल, संस्कृत छाया एवं हिन्दी अनुवाद)
Dhammapada with Pali Original & Hindi Translation
महापण्डित राहुल सांकृत्यायन द्वारा
पृष्ठ 208, कुल 213 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्द-सूची अकिञ्चन—राग, द्वेष और मोहसे रहित । अनुसय (=अनुशय)—कामराग (=भोगतृष्णा), प्रतिघ (=प्रति- हिंसा), दृष्टि (=उल्टी धारणा), विचिकित्सा (=सन्देह), मान (=अभिमान), भवराग, (=संसारमें जन्मनेकी तृष्णा), अविद्या । अरिय (=आर्य)—स्रोतआपन्न, सकृदागामी, अनागामी, अर्हत् (=मुक्त) । आभस्सर (=आभास्वर)—रूपलोक (=जहाँके प्राणियोका शरीर प्रकाशमय है) की एक देवजाति । आयतन—आँख, कान, नाक, जीभ, काया (=त्वक्) और मन । आसवू (=आस्रव मल),—कामास्रव (=भोगसंबधी मल), भवास्रव (=भिन्न भिन्न लोकोंमें जन्म लेनेका कारणरूपी मल), दृष्ट्यास्रव (=उल्टी धारणा रूपी मल), अविद्यास्रव । उपधि (=उपाधि)—स्कन्ध, काम, क्लेश और कर्म । खन्ध (=स्कन्ध)—रूप (=परिमाण और तोल रखनेवाला तत्त्व), वेदना, संज्ञा, संस्कार, (वेदना आदि तीन, रूप और १९७