भारतकोश
दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished196 पृष्ठ

पृष्ठ 108, कुल 196 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 108

१०४ दोहावली चातकके चित्तमें रहनेवाले प्रेमके लिये अनुकूल हो जाय। (अर्थात् स्वाति-नक्षत्रके जलसे हृदयमें लगी हुई प्रेम वृक्षकी जड़ भलीभाँति सींची जाय, जिससे प्रेम-वृक्ष फूल-फलकर लहलहा उठे) ॥३०६॥ उष्ण काल अरु देह खिन मग पंथी तन ऊख । चातक बतियाँ ना रुचीं अन जल सींचें रूख ॥३१०॥ भावार्थ—गर्मियोंके दिन थे, चातक शरीरसे खिन्न था (थका हुआ था), रास्ते चल रहा था, उसका शरीर बहुत गरम हो रहा था [इतनेमें उसे कुछ पेड़ दीख पड़े, मनमें आया कि जरा विश्राम कर लूं] परंतु अनन्य प्रेमी चातकको मनकी यह बात अच्छी नहीं लगी; क्योंकि वे वृक्ष [स्वाति-नक्षत्रके जलसे सींचे हुए न होकर] दूसरे ही जलसे सींचे हुए थे ॥३१०॥ अन जल सींचे रूख की-छाया तें बरु घाम । तुलसी चातक बहुत हैं यह प्रबीन को काम ॥३११॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि यों चातक (चातक- प्रेमका दम भरनेवाले) बहुत हैं, परंतु ‘स्वातीके जलके अतिरिक्त अन्य जलसे सींचे हुए वृक्षकी छायासे तो धूप ही अच्छी' ऐसा मानना तो किसी [प्रेम-प्रणको निबाहनेमें] चतुर चातक (सच्चे प्रेमी) का ही काम है ॥३११॥ एक अंग जो सनेहता निसि दिन चातक नेह । तुलसी जासों हित लगै वहि अहार वहि देह ॥३१२॥ भावार्थ—चातकका जो रात-दिनका (नित्य-चौबीसों घंटेका) प्रेम है, वही एकाङ्गी प्रेम है।* तुलसीदासजी कहते हैं, ऐसा एकाङ्गी *एकाङ्गी प्रेम उसे कहते हैं, जिसमें प्रेमी यह नहीं देखता कि प्रेमास्पद उसके बदलेमें प्रेम करता है या नहीं।