विस्तृत हरिवंश पुराण (हरिवंशपर्व, विष्णुपर्व व भविष्यपर्व सहित)

विस्तृत हरिवंश पुराण (हरिवंशपर्व, विष्णुपर्व व भविष्यपर्व सहित)
Harivamsha Purana Hindi
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Harivamsha Purana Complete (Mahabharata Supplement) (उद्गम)
DevanagariHindipublished1,169 पृष्ठ
पृष्ठ 4, कुल 1169 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 4
भगवान्से प्रार्थना
नमो भगवते तस्मै वासुदेवाय चक्रिणे ।
नमस्ते गदिने तुभ्यं वासुदेवाय धीमते ॥
ॐ नमो नारायणाय विष्णवे प्रभविष्णवे ।
मम भूयान्मनःशुद्धिः कीर्तनात्तव केशव ॥
जो षड्विध ऐश्वर्यसे सम्पन्न, सर्वव्यापी देवता तथा चक्र धारण करनेवाले हैं, उन भगवान् श्रीहरिको नमस्कार है। जिनके हाथमें कौमोदकी गदा सुशोभित है, उन परम बुद्धिमान् आप वासुदेवको नमस्कार है। जो प्रभावशाली, सर्वत्र व्यापक तथा सच्चिदानन्दस्वरूप हैं, उन नारायणदेवको नमस्कार है। केशव ! आपका कीर्तन करनेसे मेरा अन्तःकरण शुद्ध हो जाय।