जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक द्वारा
स्रोत: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (उद्गम)
पृष्ठ 196, कुल 479 में से
संदर्भ में पढ़ेंमोर ] १७६ अपेतयं चक्खुमा एकराजा हरिस्सवण्णो पठविप्पभासो तं तं नमस्सामि हरिस्सवण्णं पठविप्पभास तयज्ज गुत्ता विहरेमु रत्तिं ॥ ये ब्राह्मणा वेदगु सब्ब धम्मे ते मे नमो ते च मं पालयन्तु नमत्थु बुद्धान नमत्थु बोधिया नमो विमुत्तानं नमो विमुत्तिया इमं सो परित्तं कत्वा मोरो वासमकप्पयि ॥ [ये ....अस्त हो रहा है। इसे रक्षा (का साधन) बना वह मोर रहने को गया]। अपेति, जाता है, अस्त को प्राप्त होता है। इमं सो परित्तं कत्वा मोरो वासमकप्पयि, यह भी बुद्धत्व प्राप्त करने पर कहा। इसका अर्थ है— भिक्षुओ ! वह मोर इसे परित्राण बना, इसे रक्षा (का साधन) बना, अपने निवासस्थान पर रहने लगा। इस परित्राण के प्रताप से उसे न दिन में डर लगा न रात में, न रोमान्च हुआ। उस समय बाराणसी से कुछ ही दूर पर शिकारियों का एक गांव था। वहाँ के निवासी एक शिकारी ने हिमालय-प्रदेश में घूमते हुए उस दण्डक-हिरण्य पर्वत पर बैठे हुए बोधिसत्व को देख आकर पुत्र को कहा। बाराणसी-नरेश की खेमा नामक देवी ने स्वप्न में देखा कि सुनहरी रंग का मोर धर्मोपदेश कर रहा है। उसने राजा से कहा—"देव ! मैं सुनहरी रंग के मोर से धर्मोपदेश सुनना चाहती हूँ।" राजा ने आमात्यों से पूछा। आमात्य बोले—ब्राह्मण जानते होंगे। ब्राह्मणों ने कहा—सुनहरी रंग के मोर होते हैं। "कहाँ होते हैं" ? पूछने पर बोले—"शिकारी जानते होंगे।" राजा ने शिकारियों को इकट्ठा कर पूछा। वह शिकारी-पुत्र बोला—