भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 107, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 107

ज्ञानसागर

( १७ )

धर्मदास बचन

हे स्वामी तुम सुनो सत भाऊ । जो पूछौं सो मोहि बताऊ ॥ जब तन तजे बोलता ब्रह्मा । किहि विधि जाइ कहो सो मर्मा ॥ सो मोहि स्वामी भेद बताऊ । धर्मदास टेके गहि पाऊ ॥

साहिब कबीर-बचन

आवै अंत होय नर जबही । अंतक आनै पठवै तबही ॥ जो जीव नाम तत्त्व मन लावै । ताको अंतक दूत नहिं पावै ॥ नौ द्वारा लग छेके जाई । दशवों द्वार अब देख बताई ॥ दसों द्वारन केते न्यारा । भौर गुफा में सो है तारा ॥ गुरु प्रताप पंथ तेहि जायौं । आदि पवन तेहि होत सहायी ॥ अरध उरध में पवन का वासा । मूल पवन प्रथम जो भाषा ॥ तेहि पर हंस होय असवारा । पचासी पवन का जो सिरदारा ॥ तिहिं चढ हंसा घरको जाई । मान सरोवर जा ठहराई ॥ अंतक दूत करै पछताई । सो सब भेद कहौं समझाई ॥ भक्षै यहि कारण यम राया । तबहि जीव तोहि समझाया ॥

साखी-काल फांस जेहि बांधै, जो नहिं राधै नाम ॥

तत्त्व हीन जीव व्याकुल, अंतक राखै ग्राम ॥

चौपाई

जो कछु पहिले भेद बताया । सो नहिं करै हतै यमराया ॥ छठै मास बीरा निज होई । सो नहिं होइ करो क्या कोई ॥ किंचित् तत्त्व भाव विधि धारै । गुरु प्रताप ते लोक सिधारै ॥ लोक निकट अंतक जो जाई । होय बलहीन चक्षु ही नाई ॥ तहैंवां आहि पंथ का फेरा । एक हमारे इक यमकेरा ॥ गुरु जो प्रथमहिं भेद बतावै । निज घर बैठ हंस सो आवै ॥ आवै शीश ऊपर दै पाऊ । जाय तहां सो कहौं प्रभाऊ ॥ यहि विधि हारै यम कौ दूता । पाँजी रोक धर्म अवधूता ॥